​​​​55 साल की टीचर का 16 वर्षीय छात्र पर आया दिल: चंद दिनों में 600 कॉल व 19 हजार मैसेज, ऐसे खुली पोल​​​​​

International Desk: एक स्कूल की 55 वर्षीय महिला टीचर पर अपने 16 वर्षीय छात्र के साथ कथित तौर पर अनुचित संबंध रखने के आरोप ने अमेरिका में चर्चा छेड़ दी है। जांच में दावा किया गया है कि महिला ने महज तीन महीनों के भीतर छात्र को 19,000 से अधिक टेक्स्ट मैसेज भेजे और दोनों के बीच करीब 600 फोन कॉल्स भी हुईं।

आरोपी की पहचान (अमांडा काट्ज़) Amanda Katz के रूप में हुई है, जो एक स्कूल में टीचर और प्रशासनिक सहायक (एडमिन असिस्टेंट) के रूप में कार्यरत थीं। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच दोनों के बीच लगातार संपर्क बना रहा।

मां को पता चला तो खुला मामला रिपोर्ट के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्र की मां को महिला और किशोर के बीच हुए संदेशों की जानकारी मिली। एक पारिवारिक यात्रा के दौरान कुछ संदेश सामने आए, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। जांच एजेंसियों ने दोनों के बीच हजारों संदेशों और सैकड़ों कॉल्स का रिकॉर्ड बरामद किया। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, कई संदेशों में महिला ने छात्र के प्रति गहरे भावनात्मक लगाव का जिक्र किया था।

‘मैं तुम्हारे लिए पागल हूं’ जैसे संदेश मिले जांच दस्तावेजों के अनुसार, एक संदेश में महिला ने कथित तौर पर लिखा, “मैं तुम्हारे बारे में सोचना बंद नहीं कर पा रही हूं।” वहीं एक अन्य संदेश में उसने कहा, “मैं तुम्हारे लिए पागल हूं।” पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच भविष्य की योजनाओं, रिश्ते और इस संबंध को दूसरों से छिपाकर रखने जैसे विषयों पर भी बातचीत हुई थी। जांचकर्ताओं के अनुसार, छात्र ने बताया कि महिला ने उसे कुछ उपहार भी दिए थे। इनमें एक पॉकेट नाइफ और एक गेमिंग डिवाइस शामिल था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महिला ने कथित तौर पर छात्र को उसके परिवार से दूर जाकर उसके साथ नई जिंदगी शुरू करने का सुझाव दिया था। बाद में जब छात्र ने दूरी बनानी शुरू की, तो महिला ने कई भावनात्मक संदेश भेजे और अपना दिल टूटने की बात कही।

गिरफ्तारी के बाद जमानत मामला सार्वजनिक होने के बाद अमांडा कैट्ज ने 30 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने 2 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बाद में 25,000 डॉलर के बॉन्ड पर उन्हें रिहा कर दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों तथा गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा, कर्मचारियों के आचरण और नाबालिगों के साथ पेशेवर सीमाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच पूरी होने तक आरोपों की सत्यता का अंतिम निर्धारण अदालत की प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

Leave a Reply