वैभव, संजू, तिलक समेत 6 भारतीय ने किया कमाल, 4 विदेशी भी शामिल; IPL 2026 के 50 मैचों में लगे 11 शतक​

आईपीएल 2026 का कारंवा तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है और इस सीजन में खबर लिखे जाने तक 50 मैच खेले जा चुके हैं। इस सीजन में भी कई बैटर अपने बल्ले को जोर दिखा रहे हैं। इस सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में शतक नहीं आए थे, लेकिन उसके बाद शतक लगाने का सिलसिला शुरू हुआ जो अपने जोरों पर है। अब तक खेले जा चुके 50 मैचों में कुल 11 शतक लग चुके हैं। अब तक 10 बल्लेबाजों ने शतक लगाने में सफलता हासिल की है।

वैभव, संजू, तिलक समेत 6 भारतीय ने किया कमाल, 4 विदेशी भी शामिल; IPL 2026 के 50 मैचों में लगे 11 शतक​

6 भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए हैं शतक

आईपीएल 2026 के पहले 50 मैचों में कुल 10 बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली है जिसमें 6 भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि 4 विदेशी खिलाड़ियों ने भी सेंचुरी लगाने में सफलता हासिल की है। हालांकि इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा शतक सीएसके के विकेटकीपरबल्लेबाज संजू सैमसन ने लगाए हैं। संजू इस सीजन में अब तक 2 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों में संजू सैमसन के साथ शतक लगाने की लिस्ट में अभिषेक शर्मा, केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी, साई सुदर्शन और तिलक वर्मा शामिल हैं।

इस सीजन में अब तक जिन चार विदेशी बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं उसमें रयान रिकेल्टन, कूपर कोनोली, मिचेल मार्श और क्विंटन डिकॉक मौजूद हैं। इस सीजन में जिन 10 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं उसमें सबसे बड़ा स्कोर केएल राहुल का है जिन्होंने 152 रन की पारी खेली है तो वहीं दूसरे नंबर पर 135 रन की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे स्थान पर रयान रिकेल्टन 123 रन के साथ मौजूद हैं। वैभव सूर्यवंशी ने एक शतक लगाया है और इस सीजन में उनका बेस्ट स्कोर 103 रन रहा है।

आईपीएल के 50 मैचों के बाद शतक लगाने वाले 10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

Leave a Reply