8 दिन का ड्रामा और एक कॉल डिटेल ने खोल दी पोल… प्रेमी संग मिलकर खेत में दफन की पति की लाश; पुलिस को ऐसे किया था गुमराह!

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी और शव को खेत में दफन कर दिया. पुलिस को भटकाने के लिए महिला ने गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट लिखाई. खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है

8 दिन का ड्रामा और एक कॉल डिटेल ने खोल दी पोल… प्रेमी संग मिलकर खेत में दफन की पति की लाश; पुलिस को ऐसे किया था गुमराह!

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां नारायणखेड़ के गंगापुर गांव का निवासी मुथ्यम रेड्डी अचानक लापता हो गया. परिजनों को चिंता हुआ तो पत्नी संग मुथ्मय रेड्डी का पता लगाने निकले. 2 दिन तक जब कोई सुराग नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस थाने में मुथ्यम रेड्डी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस तुरंत अपने काम में लग गई, घर वालों से पूछताछ की जाने लगी और अपने आप सच सामने आ गया.

पुलिस को 8 दिन तक किया गुमराह?

42 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन मुथ्यम रेड्डी की शादी 12 साल पहले कल्पना से हुआ थी, जिससे दो मासूम बच्चे भी हुए. ये एक हंसता-खेलता परिवार था, लेकिन पत्नी कल्पना के साथ कुछ दिन पहले से मतभेद होने लगे. जिसके बाद 16 मई को मुथ्यम रेड्डी अचानक गायब हो जाता है. पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि पति मुथ्यम रेड्डी कहीं लापता हो गया है. लेकिन गुमशुदगी के लगभग 8 दिन बाद सारा सच अपने आप बाहर आ गया. कॉल डिटेल्स की निकलवाए गए तो प्रेमी गैनी पंडारी और कल्पना के बीच लगातार हुई बातचीत का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस का शक और भी गहरा हो गया.

खेत में दफना दिया शव

पुलिस की कड़ी पूछताछ से पता चला कि पत्नी कल्पना ने अपने पति 42 वर्षीय पति मुथ्यम रेड्डी के शव को प्रेमी गैनी पंडारी के खेत में ही दफन कर दिया. था. इस जानकारी के मिलते ही पुलिस की एक टीम दोनों आरोपियों को खेत में ले गई, जहां तहसीलदार के साथ पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करके पहले जगह को ढूंढा गया. फिर पुलिस की टीम ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया. 

पुलिस ने जुटाए सबूत

मृतक सुथ्यम रेड्डी के शव को गड्ढे से निकालने के बाद घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जांच में यह भी पता चला है कि पति मुथ्यम रेड्डी को गांव के बाहर किसी बहाने से बुलाया गया था, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई. पत्नी के प्रेमी ने पहले से शव को दफनाने के लिए खेत में गड्ढा खोदा हुआ था. इतना ही नहीं, गांव वालों को शक न हो इसलिए सबूत छिपाने के लिए गड्ढे को पत्थर और मिट्टी से छिपा दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने गुमशुदगी के केस को बदलकर मर्डर केस दाखिल कर दिया है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply