IPL 2026 के बाद सूर्यकुमार यादव की होगी टीम इंडिया से छुट्टी, ये खिलाड़ी होगा भारतीय टीम का नया कप्तान

Suryakumar Yadav Team india Captain

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ी इस समय आईपीएल (IPL) खेलने में व्यस्त हैं. आईपीएल 2026 (IPL 2026) में प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हो सकती है, वहीं कुछ खिलाड़ियों को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लेकर खबर आ रही है कि आईपीएल के बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप 2025 और आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीताया है, लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद कुछ खास नही रहा है, इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर किया जा सकता है.

Suryakumar Yadav की होगी टीम इंडिया से छुट्टी

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जब से भारतीय टीम के कप्तान बने हैं, तब से उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. सूर्यकुमार यादव ने भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप जरुर जीताया, लेकिन इसमें उनका बल्ले से योगदान न के बराबर ही रहा है. ऐसे में अब कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई उन्हें हटाने के बारे में सोच रही है. हालांकि इससे पहले उन्हें 1 अंतिम मौका दिया जाएगा.

भारतीय टीम को आईपीएल 2026 के बाद आयरलैंड के दौरे पर जाना है, ये दौरा तय कर सकता है कि वो 2028 में होने वाले बड़े टूर्नामेंट्स में खेलेंगे या नहीं. इनमें लॉस एंजेलिस ओलंपिक के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप भी शामिल है जो कि ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होना है. हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि सेलेक्शन कमेटी उनको कब तक टीम इंडिया में मौके देती है, क्योंकि 2028 तक उनकी उम्र 38 साल हो जाएगी.

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को शामिल करने की हो रही बात

सूर्यकुमार यादव अब 37 साल के होने वाले हैं, ऐसे में उनकी उम्र भी उनके रास्ते में रोड़ा बन रही है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उनका खुद का प्रदर्शन भी पिछले 2 सालों में बेहद खराब रहा है, इस दौरान कुछ मैचों को छोड़ दें तो बाकि सभी मैचों में उन्होंने निराश किया है, सूर्यकुमार यादव सिर्फ कप्तान होने की वजह से अब तक टीम इंडिया में बने हुए थे.

अब उन्हें बाहर करके उनकी जगह पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाने की मांग तेज हो गई है. श्रेयस अय्यर का खुद का प्रदर्शन तो बेहतर है ही इसके साथ ही बतौर कप्तान भी उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्होंने केकेआर को फाइनल जीताया, वहीं उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply