
Virat Kohli: आईपीएल (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी, अब आईपीएल के शुरू हुए 19 साल होने वाले हैं. आईपीएल 2008 (IPL 2008) शुरू होने से पहले ही विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप का ख़िताब जीता था. हालांकि विराट कोहली को उनकी घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नही किया था.
विराट कोहली (Virat Kohli), दिल्ली के ही रहने वाले हैं और वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag), गौतम गंभीर की तरह दिल्ली कैपिटल्स (डेयर डेविल्स उस समय) उनकी भी घरेलू टीम थी, लेकिन उन्होंने विराट कोहली को नही खरीदा था. अब 18 साल बाद जियोहॉटस्टार पर ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर बात करते हुए जियोस्टार एक्सपर्ट वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान (Pradeep Sangwan) को चुना.
Virat Kohli को इस वजह से दिल्ली ने नही खरीदा
वीरेंद्र सहवाग ने 18 सालों बाद उस वजह का खुलासा करते हुए कहा कि
“मुझे याद है. आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे. वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे, क्योंकि गौतम और मैं पारी की शुरुआत करते थे. मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. हमारी टीम में बहुत सारे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था. उस समय, विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी. हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया.”
RCB के लिए 19वां सीजन खेल रहे हैं विराट कोहली
दिल्ली डेयर डेविल्स की उस समय की एक गलती की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा फायदा हुआ. आरसीबी की टीम ने उस समय भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताने वाले कप्तान विराट कोहली को अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। विराट कोहली ने कुछ समय बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी भी की.
विराट कोहली 2008 से ही अब तक आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं और पिछले साल आईपीएल की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं, विराट कोहली की वजह से ही आरसीबी की ब्रांड वैल्यू बाकि टीमों से ज्यादा हो गई है, विराट कोहली अभी फिटनेस को देखते हुए आईपीएल 2028 तक आरसीबी की जर्सी में ही नजर आने वाले हैं.





