MI vs PBKS: हार्दिक पंड्या के इस फैसले से हारा मुंबई, वानखेड़े में श्रेयस अय्यर के तूफ़ान में उड़ी नीता अंबानी की टीम

shreyas iyer pbks vs MI

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 24वें मैच में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से हुआ. मुंबई इंडियंस की टीम की कमान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के हाथो में है, वहीं पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे थे, लेकिन श्रेयस अय्यर ने बेहद शानदार प्रदर्शन कर मुंबई इंडियंस को उसके घर में ही शिकस्त दी.

पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, मुंबई इंडियंस की टीम ने क्विंटन डी कॉक के शतक और नमनधीर के अर्द्धशतक की बदौलत 195 रन बनाए, जिसे पंजाब किंग्स ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर जीत हासिल कर ली.

मुंबई इंडियंस ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में क्विंटन डी कॉक ने रयान रिकल्टन के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन रयान रिकल्टन आज भी 2 रन बनाकर चलते बने, वहीं सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने नमनधीर के साथ मिलकर 122 रनों की साझेदारी की, इस दौरान नमनधीर ने 50 रनों का योगदान दिया. इसके बाद आने वाले नए बल्लेबाज हार्दिक पंड्या ने 14 रन बनाए, बाकि का दूसरा बल्लेबाज कोई 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका.

वहीं एक छोर से अकेले ही क्विंटन डी कॉक ने शतकीय पारी खेली. क्विंटन डी कॉक ने 60 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 112 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके.

प्रभसिमरन सिंह और Shreyas Iyer के तूफ़ान में उड़ी मुंबई इंडियंस

पंजाब किंग्स जब बल्लेबाजी के लिए आई तो टीम के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पारी की शुरुआत की, प्रियांश सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद आने वाले नए बल्लेबाज कूपर कोनली भी 17 रन बनाकर चलते बने. पंजाब किंग्स सिर्फ 45 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी थी.

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने प्रभसिमरन सिंह के साथ शतकीय साझेदारी की, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 66 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक पंजाब किंग्स 15.3 ओवरों में 184 रन बना चुकी थी और टीम को सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बाद मार्कस स्टोयनिस ने 5 गेंदों में 10 रन बनाकर मैच खत्म किया, वहीं प्रभसिमरन सिंह भी नाबाद लौटे. प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की मदद से 80 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस के लिए गजनफर ने 2 और शार्दुल ठाकुर ने 1 विकेट झटका.

हार्दिक पंड्या ने आज बेहद खराब कप्तानी की, मुंबई इंडियंस के लिए गजनफर ने जल्दी विकेट जरुर निकाले, लेकिन बाकि के गेंदबाज रन लुटाते रहे और कप्तान हार्दिक पंड्या पुरे मैच में कहीं भी सही फैसले लेते नजर नही आए.

Leave a Reply