नमन धीर पंजाब किंग्स के खिलाफ 50 रनों की पारी खेलकर भी नहीं हैं खुश, बताया क्या हो रही थी क्विंटन डी कॉक के साथ बात

Naman Dheer Mumbai Indians

Naman Dheer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ. पंजाब किंग्स की टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने क्विंटन डी कॉक के शतक और नमन धीर के अर्द्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस के लिए नमनधीर (Naman Dheer) ने तूफानी अर्द्धशतकीय पारी खेली. नमनधीर ने 31 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रनों की पारी खेली, इसके बाद अब उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन पर बात की है.

Naman Dheer 50 रनों की पारी खेलकर भी नही हैं खुश

नमनधीर (Naman Dheer) 50 रनों की पारी खेलकर भी खुश नही हैं. उन्होंने खराब गेंद पर आउट होने को लेकर कहा कि

“विकेट बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे लगता है कि हमें 20 रन कम पड़ रहे हैं. हाँ, वो एक घटिया शॉट था. मुझे वो नहीं खेलना चाहिए था. लेकिन हाँ, विकेट बहुत अच्छा लग रहा है. हमें 20 रन कम पड़ रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि हम इस स्कोर का बचाव कर लेंगे.”

वहीं क्विंटन डी कॉक के बारे में बात करते हुए नमनधीर ने कहा कि

“उन्होंने जो कुछ शॉट खेले, वे अविश्वसनीय थे. पहली गेंद पर कवर के ऊपर से मारा गया शॉट दिखाता है कि वो कितने अच्छे खिलाड़ी हैं.”

पिच के बारे में बात करते हुए नमनधीर ने कहा कि

“हाँ, पिछले मैच की तुलना में यह थोड़ी धीमी है. हाँ, उछाल उतना अच्छा नहीं है. हमने वानखेड़े की पिच का अभ्यास किया है और हमारे पास बहुत अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है. इसलिए हमें इस स्कोर का बचाव करने का पूरा भरोसा है.”

Naman Dheer ने बताई क्या थी 2 विकेट गिरने के बाद योजना

जब नमनधीर से पूछा गया कि क्या बल्लेबाजी करते समय आपने जवाबी हमला करने की योजना बनाई थी? नमनधीर ने कहा कि

“नहीं, सच कहूँ तो, मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूँ जो मैच से एक दिन पहले गेंद को जोर से मारता है. मैं उस तरह का बल्लेबाज हूँ जो गेंद को टाइम करता है. अगर मैं गेंद के बीच में हिट कर रहा हूँ, तो मेरे लिए काफी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बिल्कुल नहीं, मैं बस अंदर की तरफ गया था…” मैंने अपने शॉट्स खेले, कुछ क्रिकेटिंग शॉट्स. नई गेंद के लिए विकेट बहुत अच्छा था, इसलिए मैंने अपने शॉट्स पर पूरा भरोसा किया.”

Leave a Reply