अपनी ही पत्नी के डाले गंदे वीडियो भेजे प्रेमिका को, फिर पति ने किया ऐसा घिनापा कि…!


पति और पत्नी के बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आगरा की युवती की दिल्ली में शादी हुई। पति ने कमरे में हिडन कैमरा लगा दिया। इसके बाद पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। उन वीडियो को अपनी प्रेमिका को भेज दिया। इसका खुलासा तब हुआ जब मायके में रह रही विवाहिता को उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

हरीपर्वत क्षेत्र की महिला की शादी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र निवासी युवक के साथ 12 नवंबर, 2024 को हुई थी। महिला ने बताया कि वह और उसकी छोटी बहन दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती थीं।

आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुर खुद का 500 करोड़ का कारोबार बताकर दहेज में 10 करोड़ और देने की मांग करता था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पति मारपीट करता था और बागपत की रहने वाली तनिक्षा नाम की महिला से बात करता था। तनिक्षा गुरुग्राम में नौकरी करती है।

महिला का आरोप है कि 3 फरवरी, 2025 को ससुरालियों ने मारपीट कर बंधक बनाया था। पिता ने आकर पुलिस की मदद से उसे निकाला। तब से वह पिता के पास ही रह रही है। कुछ दिन पहले पता चला कि पति ने शादी के बाद चोरी से कमरे में कैमरा लगाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली थी। उसे तनिक्षा को भेज दिया गया था। दबाव बनाने के लिए तनिक्षा उन वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply