आशा भोसले की अधूरी ख्वाहिश, देखना चाहती थीं ‘राजा शिवाजी’, रितेश देशमुख ने किया खुलासा

एक्टरडायरेक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। इसी के प्रमोशन के दौरान, ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर रितेश देशमुख ने आशा भोसले को दिल से श्रद्धांजलि दी और एक भावुक कर देने वाला किस्सा शेयर किया, जब इस जानीमानी सिंगर ने ‘राजा शिवाजी’ एक्टर की पसंदीदा डिश बनाई थी। उन्होंने आशा संग अपनी बॉन्ड के अलावा यह भी बताया कि आशा भोसले उनकी फिल्म देखना चाहती थी।

आशा भोसले की अधूरी ख्वाहिश, देखना चाहती थीं 'राजा शिवाजी', रितेश देशमुख ने किया खुलासा

रितेश देशमुख ने आशा भोसले को याद किया

एक्टर रितेश ने वो प्यार और अपनापन याद किया जो आशा भोसले ने इतने सालों में उन्हें दिखाया था। एक इमोशनल याद शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘जब वो मुझे मिली उन्होंने मेरे सर पे हाथ फेरा जैसे एक मां अपने बच्चे पर फेरती हैं। मैं उन्हें आशा आई बुलाता था, आज भी वही समझती हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे ही बातों बातों में उन्होंने मुझसे पूछा तुम्हें क्या पसंद है? तुम्हें क्या खाने में मजा आता है?’ और मैंने कहा कि मुझे यह खाना पसंद है तो उन्होंने अपने हाथों से खाना बनाया, मुझे घर पर बुलाया। मैं वहां पर गया और हमने खाना खाया, बहुत सारी बातें की।’

‘राजा शिवाजी’ देखना चाहती थी आशा भोसले

रितेश ने आशा भोसले के साथ अपनी आखिरी बातचीत के बारे में भी बताया। रितेश ने बताया कि उन्होंने उनकी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को सपोर्ट किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उस पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘उन्होंने फोन किया कि और कहा आशीर्वाद देती हूं तुम्हें, तुम अच्छी फिल्म बनाओ। जब रिलीज होगी मुझे देखनी है फिल्म।’ और दो हफ्ते पहले उनके परिवार से मुझे फोन आया, आशा जी की इच्छा थी कि वो फिल्म जरूर देखें।’ भावुक होकर अपनी बात खत्म करते हुए, उन्होंने कहा, ‘बदकिस्मती से आशा आई नहीं देख पाएंगी। इसलिए मैं कई वजहों से आशा आई को बहुत मिस करता हूं।’

राजा शिवाजी की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी‘, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया और लिखा है। इसमें उन्होंने एक्टिंग भी की है। इसने अपने ओपनिंग डे पर करीब 11 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, सिर्फ मराठी भाषा में ही शुक्रवार को 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

 

Leave a Reply