गर्मी के मौसम में बरसात की मार, देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कैसा रहेगा 3 मई का मौसम?

Weather Update: मई की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में लोग भीषण गर्मी की संभावना जता रहे हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से देश में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने यूपीबिहार समेत17 राज्यों में 3 मई 2026 को बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में खासतौर पर मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है. चलिए जानते हैं रविवार 3 मई 2026 का वेदर अपडेट.

गर्मी के मौसम में बरसात की मार, देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कैसा रहेगा 3 मई का मौसम?

इन राज्यों में बारिशआंधी का अलर्ट
IMD के मुताबिक, देश के 17 राज्यों यूपीबिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक, असम और तमिलनाडु में 3 मई 2026 को मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 6570 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा भी चल सकती है. ऐसे में किसानों की फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

दिल्लीNCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली NCR में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते मौसम में अभी भी मामूली नमी है. IMD के मुताबिक 34 मई 2026 को पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज होने के चलते आंधीबारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी. वहीं बारिश की आवाजाही के चलते तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है. इसके अलावा खराब मौसम के चलते 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी.

प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली NCR में इन दिनों AQI का स्तर थोड़ा गिरा हुआ देखने को मिल सकता है. AQI 150 के आसपास रह सकता है, जिससे लोगों को प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलेगी.

पहाड़ों में बारिश से आफत
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिले में तेज बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चल सकती है. वहीं देहरादून में 30 मई 2026 को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है.

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के मंडी, कांगड़ा, लाहौलस्पीति, बिलासपुर और सोलन में बारिशतेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा जम्मूकश्मीर में भी 3 मई 2026 को बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply