घर के कोनों को इस तरह सजाएं कि हर कोई करे तारीफ, इन ट्रेंडी शेल्फ से दें मॉडर्न लुक

घर को मॉडर्न और यूनिक लुक देने के लिए लोग तरहतरह के डिजाइनर आइटम और डेकोर पीस का इस्तेमाल करते हैं। वॉल पेंटिंग, लाइटिंग और फर्नीचर के साथ घर को स्टाइलिश बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर कुछ जगहों को सही तरीके से इस्तेमाल करना भूल जाते हैं। इन्हीं में से एक है घर के कोनों अक्सर देखा जाता है कि घर के कोने खाली छोड़ दिए जाते हैं या फिर उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता, जबकि यही कोने आपके घर के इंटीरियर को पूरी तरह बदल सकते हैं।

घर के कोनों को इस तरह सजाएं कि हर कोई करे तारीफ, इन ट्रेंडी शेल्फ से दें मॉडर्न लुक

इन कोनों का सबसे अच्छा इस्तेमाल ट्रेंडी कॉर्नर शेल्फ लगाकर किया जा सकता है। इन शेल्फ पर आप छोटेछोटे पौधे, शोपीस, किताबें या डेकोरेटिव आइटम रख सकते हैं। इससे न सिर्फ जगह का सही उपयोग होगा बल्कि घर का लुक भी काफी आकर्षक लगने लगेगा। आइए जानते हैं इन कोनों में किसकिस तरह का शेल्फ लगाएं।

1 वुडन ट्रायंगल शेल्फ
लकड़ी से बने ट्रायंगल या जियोमेट्रिक डिजाइन वाले शेल्फ घर के इंटीरियर को एक नेचुरल, एलिमेंट और रॉयल टच देते हैं।इनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक किसी भी कमरे की सुंदरता को बढ़ा देता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप लिविंग रूप या बेडरूम के खाली कोनों में ये शेल्फ लगाकर कमरे को नया लुक दे शकते हैं। इन शेल्प पर आप छोटीछोटी डेकोरेटिव कैंडल्स, फोटो फ्रेम या इनडोर प्लांट्स रख सकते हैं।

2 फ्लोटिंग कॉर्नर शेल्फ
फ्लोटिंग शेल्फ आजकल इंटीरियर डेकोर में सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, क्योंकि ये बेहद सिंपल, स्टाइलिश और स्पेससेविंग होते हैं। ये दीवार पर बिना किसी भारी सपोर्ट के फिट हो जाते हैं, जिससे कमरे को एक क्लीन और मॉडर्न लुक मिलता है। इन शेल्फ पर आप किताबें, फोटो फ्रेम, प्लांट्स और डेकोरेटिव शोपीस रख सकते हैं।

3 कॉर्नर प्लांट शेल्फ
अगर आपको हरियाली पसंद है तो आप कॉर्नर प्लांट शेल्फ लगा सकते हैं। यह न सिर्फ घर के खाली कोनों को भरते हैं बल्कि पूरे स्पेस को एक ताजगी भरा और आकर्षक लुक देते हैं। इन शेल्फ पर आप मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या सक्युलेंट्स जैसे छोटे पौधे रख सकते हैं।

4 स्टेपस्टाइल कॉर्नर शेल्फ
स्टोरेज के साथ स्टाइलिश डेकोर एलिमेंट चाहिए तो आप स्टेपस्टाइल कॉर्नर शेल्फ लगा सकते हैं। इसका सीढ़ीनुमा डिजाइन काफी आकर्षक लगता है। इसमें कई अलगअलग लेवल होते हैं, जिन पर आप आसानी से किताबें, ट्रॉफी, छोटे पौधे और डेकोरेटिव शोपीस रख सकते हैं।

5 मेटल फ्रेम कॉर्नर शेल्फ
मेटल फ्रेम कॉर्नर शेल्फ भी आजकल काफी ट्रेंड में है। घर को मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देने के लिए इसे आप लिविंग रूम या स्टडी रूम में लगा सकते हैं। ब्लैक या गोल्डन फिनिश वाले मेटल फ्रेम के साथ अगर ग्लास या वुडन शेल्फ को जोड़ सकते हैं। इसमें आप पौधे, किताबें और डेकोरेटिव आइटम रख सकते हैं।


Leave a Reply