वैभव सूर्यवंशी मैदान के अंदर होते हैं तो अपनी बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। मैदान के बाहर भी अब उनका नाम लगातार सुर्खियों में रहता है। हाल ही में वैभव बच्चों के साथ मस्ती करते हुए वायरल हुए थे। फिर चर्चा का विषय बना। अब जितेश शर्मा का एक बयान वैभव पर आया था उस पर चर्चा तेज हो चुकी है। दरअसल आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने एक पॉडकास्ट में वैभव सूर्यवंशी को गैरपेशेवर कहा था। उस पर उन्होंने अब सफाई दी है।

आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल पर एक खास पॉडकास्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें जितेश शर्मा को Mr. Nags के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है। इसी दौरान नैग्स ने शर्मा से वैभव को गैरपेशेवर कहने वाला सवाल पूछ लिया। इसका जवाब देते हुए जितेश शर्मा ने कई बातें बोलीं और बताया कि उनके उस बयान को कितना टोड़मरोड़ के वायरल किया गया था। जबकि वह वैभव को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।
सफाई में क्या बोले जितेश शर्मा?
एक पॉडकास्ट में आपने को अनप्रोफेशनल कहा था, आपने ऐसा क्यों कहा? इसका जवाब देते हुए जितेश बोले,”क्योंकि है वो, वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है, बहुत क्लोज है वो, मैं उसे कुछ भी कह सकता हूं। एबी सर का सवाल यह था कि, आपको ऐसा कौन सा भारतीय युवा क्रिकेटर लगता है जो बहुत बड़ा स्टार बन सकता है। मेरा सीधासटीक जवाब था वैभव सूर्यवंशी। मैंने कहा उसकी तकनीक ऐसी है और इतनी मेहनत वह करता है कि तीनों फॉर्मेट खेल सकता है।”
इसके बाद एबी ने जितेश से कहा कि, वह काफी प्रोफेशनल लगता है। जितेश ने बताया कि इसका जवाब देते हुए वह बोले,”नहीं वह प्रोफेशनल नहीं है। वह बच्चा है 15 साल का बच्चा है जिसे आईसक्रीम पसंद है। वह मेरे रूम पर आके आईसक्रीम खाता है, मेरे साथ टीवी देखता है, मेरी वाइफ से बातें करता है। मेरे साथ यूट्यूब पर पिक्चर देखता है, मैच देखता है, वह बहुत क्लोज है। मेरे छोटे भाई जैसा है वो। मुझे नहीं फर्क पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं।”
“बच्चे को बच्चा ही रहने दो”
ने आगे वैभव के आसपास के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा,”उसके आजूबाजू बहुत प्रोफेशनलिज्म हो गया है। लेकिन वह सिर्फ 15 साल का ही बच्चा है।” फिर नैग्स कहते हैं कि बच्चे को बच्चा ही रहने दें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस पर जितेश ने कहा,”हां वह मेरे साथ आता है तो बच्चे की तरह रहता है मस्त रहता है, खुश रहता है।” इसके बाद नैग्स मजाक में बोलते हैं कि, ठीक है हमलोग भी फिर इतना ही अनप्रोफेशनल वाला काटकर वही दिखाएंगे।
CSK को मिला एक और युवा स्टार, 20 की उम्र में ठोका पचासा; ‘गन सेलिब्रेशन’ से दिलाई धोनी की याद
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सीजन में दूसरी बार हराया है। पहली भिड़ंत में 103 रन से जीत दर्ज करने के बाद सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया। इस मैच में कार्तिक शर्मा ने नाबाद 54 रन बनाए और अपने सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं।





