Dusra Bada Mangal 2026: आज यानी 12 मई 2026 को ज्येष्ठ महीने का दूसरा बड़ा मंगल है जो हनुमान जी की उपासना के लिए खास माना जाता है। कहते हैं इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की विधि विधान पूजाअर्चना करने से जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। अगर आपके जीवन में परेशानियां चल रही हैं तो बड़े मंगल के दिन इन खास उपायों को जरूर आजमाकर देखें। आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार, अगर आप दूसरे बड़े मंगल पर इन उपायों को करते हैं तो आपको हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

दूसरा बड़ा मंगल उपाय
- कर्ज मुक्ति उपाय: अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बड़ा मंगल पर एक साफसुथरे लोटे में जल भरकर हनुमान जी के सामने रखें। साथ ही भगवान के समक्ष चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं।इसके बाद इस पंक्ति का 108 बार जप कीजिये। पंक्ति इस प्रकार है ‘अग्ने सख्यं वृणीमहे’ जप पूरा होने के बाद उस लोटे के जल को पेड़पौधों में डाल दें। इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
- सफलता प्राप्ति के लिए: अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको आम के पेड़ को प्रणाम करना चाहिए और उसकी जड़ में पानी डालना चाहिए। अगर आम का पेड़ न मिले तो आम के फल को प्रणाम कीजिये। ऐसा करने से आप लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जायेंगे।
- बिजनेस में सफलता के लिए: अगर आपके बिजनेस में उतारचढ़ाव आ रहे हैं, तो बड़ा मंगल के दिन मिट्टी से बना हाथी घर ले आएं और उसे उचित स्थान पर रखें। अब उस पर लाल कपड़ा ओढ़ाएं। इसके बाद धूपदीप, पुष्प आदि से उसकी विधिवत पूजा करें। पूजा के बाद वहीं पर बैठकर मंगल के इस मंत्र का ‘ॐ भूमि पुत्राय नमः।‘ जप करें। ऐसा करने से बिजनेस बढ़िया चलने लगेगा।
- क्लेश से मुक्ति के लिए: अगर आपके घर में क्लेश रहता है और आप परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी मंदिर के प्रांगण में केले का पेड़ रोपित करें और उसकी जड़ में थोड़ीसी हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी लाकर डाल दें। फिर जड़ में थोड़ा पानी चढ़ाएं और केले के पेड़ की विधिवत रोलीचावल से पूजा करें। इसके बाद मंगल के इस मंत्र का 108 बार जप करें।
- सुखसमृद्धि के लिए: अपने घर की सुखसमृद्धि के लिये आज के दिन आपको एक छोटासा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आयें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कहते हैं आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में सुखसमृद्धि रहेगी।





