फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 48 साल के मशहूर एक्टर दिलीप राज का निधन, कैसे गई जान?​

मशहूर कन्नड़ अभिनेता और निर्माता दिलीप राज अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि 48 साल की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके अचानक निधन की खबर से कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन जगत सदमे में है, एक्टर के फैंस और कोस्टार अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, 48 साल के मशहूर एक्टर दिलीप राज का निधन, कैसे गई जान?​

शोक में कन्नड़ इंडस्ट्री

टीवी9 कन्नड़ के अनुसार, अनुभवी अभिनेता डोडन्ना ने दिलीप राज के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “दिलीप राज के पिता एच.एम. शिवरुद्रप्पा हैं। वे मूल रूप से अरसिकेरे के रहने वाले थे। उन्होंने और मेरे भाई ने साथसाथ पढ़ाई की थी। दिलीप राज के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा है। मेरा दिल दुख रहा है। वे हमारे बच्चों जैसे थे।”

फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में रहे एक्टिव

दिलीप राज फिल्मों के साथसाथ टेलीविजन, थिएटर और डबिंग में अपने काम के लिए जाने जाते थे। सालों से, उन्होंने कई उल्लेखनीय परियोजनाओं में काम किया, जिनमें ‘मिलन’, ‘यूटर्न’, ‘ऑर्केस्ट्रा मैसूर’, ‘बॉयफ्रेंड’ और ‘लव मॉकटेल 3’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। ‘मिलन’ में दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार के साथ अभिनय करने के बाद उन्हें काफी तारीफ मिली और खलनायक के रूप में उनके अभिनय की व्यापक रूप से सराहना की गई।

इन शोज में किया काम

फिल्मों के अलावा, दिलीप कन्नड़ टेलीविजन पर भी एक जानापहचाना चेहरा थे। उन्होंने ‘हिटलर कल्याणा’, ‘कंबड़ा माने’, ‘जननी’, ‘अर्ध सत्य’, ‘रंगोली’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘मंगल्या’ और ‘प्रीतिगति’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बाद में उन्होंने ‘रथसप्तमी’ से टेलीविजन पर वापसी की और कई रियलिटी शोज को भी होस्ट किया। दिलीप राज ने अपने बैनर डीआर क्रिएशन्स के जरिए निर्माण क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक कदम रखा। उन्होंने ‘पारू’, ‘ना निन्ना बिदलारे’ और ‘कृष्णा रुक्कू’ जैसे धारावाहिकों का निर्माण किया। ‘हिटलर कल्याणा’ में मुख्य भूमिका ने टेलीविजन दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को और मजबूत किया।

 

Leave a Reply