Australia Women’s Squad T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल 12 जून से 5 जुलाई के बीच खेली जाने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित किया जाएगा। स्क्वॉड में 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। टीम की कप्तानी सोफी मोलिनक्स करेंगी। बोर्ड ने टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं।

हैमिल्टन ने पिछले साल आईसीसी अंडर19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी। वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 गेंदबाजी विकल्पों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम में गेंदबाजी के विकल्पों में मेगन शुट्ट, किम गार्थ, एनाबेल सदरलैंड, मैकग्राथ, पेरी और निकोला कैरी शामिल हैं।
डार्सी ब्राउन को किया गया टीम से बाहर
टीम में बाएं हाथ की अनुभवी तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को जगह दी गई है, जबकि डार्सी ब्राउन को बाहर कर दिया गया है। बोर्ड ने ब्राउन की खराब फॉर्म को उन्हें न चुने जाने का कारण बताया है। ब्राउन अपने आखिरी खेले गए चार टी20 मैचों एक भी विकेट नहीं ले पाई थीं। टीम में एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, एलिस पेरी, और बेथ मूनी जैसी अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
Our Aussie women ready to take on the
world in England and Wales next month! 💪#T20WorldCup @AusWomenCricket pic.twitter.com/pBpNQCmagY— Cricket Australia May 12, 2026
इसके अलावा मार्च में हुए कैरेबियन दौरे से बाहर रहने वाली ग्रेस हैरिस को भी टीम में शामिल किया गया है, वहीं एनाबेल सदरलैंड भी टीम में जगह बनाने में कामयाब रही। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 2009 से लगातार खेल रहीं एलिस पेरी विश्व कप में इस बार अपने 50 मैच पूरे करेंगी। निकोला कैरी 2020 के बाद अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी, तीन साल नेशनल टीम से बाहर रहने के बाद इस साल की शुरुआत में नेशनल टीम में लौटी हैं। अलाना किंग भी टीम में शामिल हैं।
ताहलिया विल्सन ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल
विकेटकीपरबल्लेबाज ताहलिया विल्सन को ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने मार्च में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था।
ऑस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप के ग्रुप 1 में दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया 13 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।
टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
सोफी मोलिनक्स , निकोला कैरी, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम। ट्रैवलिंग रिजर्व: ताहलिया विल्सन।





