प्राइवेट सैलून, जिम और स्पा: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है कुमार विश्वास का नोएडा स्थित घर​

कुमार विश्वास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह देश के सबसे मशहूर कवियों में से एक हैं, जो न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में भी काफी फेमस हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नोएडा वाले घर का हाउस टूर करवाया, जो किसी आलीशान महल से कम नहीं है। उनके 5 मंजिला बंगले में जिम, स्पा और सैलून जैसी सभी सुखसुविधाएं मौजूद हैं। इसके अलावा उन्होंने दीवार पर 60 फीट की हाथ से बनी पेंटिंग लगी हुई है, जो बसंत ऋतू को दर्शाती है। चलिए अब आपको भी दिखाते हैं कुमार विश्वास के इस नोएडा वाले घर की इनसाइड तस्वीरें।

प्राइवेट सैलून, जिम और स्पा: किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है कुमार विश्वास का नोएडा स्थित घर​

घर के किनारों पर लिखा है राम

कुमार विश्वास के घर के बाहर गेट पर दोनों तरफ राम लिखा हुआ है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके बारे में बताते हुए कवि ने कहा कि जब यह घर बन रहा था, तो हमारी डिजाइनर ने पूछा कि बाहर क्या लिखवाना है। तो मैंने उनसे कहा कि जो मालिक हैं, उनका नाम लिखवा दो। इसके बाद डिजाइनर ने पूछा कि आपका या मैडम का… फिर मैंने उनसे कहा कि नहीं हम सांस की आखिरी सीमा तक पृथ्वी पर किराएदार हैं। इस पृथ्वी का जो मालिक है उसका नाम लिख दो। तभी आप देखेंगे कि कॉर्नर का घर है, तो दोनों किनारे पर राम लिखा हुआ है।

दीवार पर बनी है 60 फीट बड़ी पेंटिंग

इसके बाद जैसे ही घर में आगे बढ़ते तो सीढ़ियों के पीछे नीचे से लेकर ऊपर तक दीवार पर 60 फीट बड़ी पेंटिंग बनी हुई दिखाई दी, जो बसंत ऋतू को दर्शाती है। इसके बारे में बताते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि मेरा जन्म जो है वो बसंत ऋतू का है, मैं बसंत पंचमी के दिन पैदा हुआ हूं। कुमार ने बताया कि इस पेंटिंग को म्यूरल की बहुत बड़ी आर्टिस्ट इंदु ने बनाया है। इसके अलावा घर में भगवान बुद्ध की मूर्ति रखी है।

संगीत और पढ़ाई का संगम

फिर कुमार विश्वास अपने घर के उस कमरे में ले गए, जहां संगीत और पढ़ाई दोनों होती है। उनके उस कमरे में गिटार, बेंजो और हारमोनियम रखा हुआ है। कुमार विश्वास ने बताया कि यहां उन्होंने ‘रामायण’ के गानों पर काम किया। ‘आखिरी सवाल’ फिल्म के गाने भी कवि ने यही बैठकर लिखे। इसके अलावा उनके इस फ्लोर पर जिम और पेड़ के अकार की एक लाइब्रेरी भी बनी हुई है।

घर के अंदर बना है स्पा और सैलून

सिर्फ इतना ही नहीं, कुमार विश्वास ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर ही एक स्पा और सैलून भी बना रखा है। वहां एक मसाज रूम है, स्टीम का रूम है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता और बेटियों का फ्लोर भी दिखाया।

Leave a Reply