प्रतीक यादव के निधन से हर कोई सन्न है. यूपी की सियासत में शोक की लहर दौर गई है. प्रतीक के निधन पर उनके बड़े भाई और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काफी दुखी हैं. भाई को याद उन्होंने बड़ा ही भावुक कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है. बहुत दुख है. वह नौजवान था. बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था. वह बहुत अच्छा लड़का था, जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था. बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा.

अखिलेश ने आगे कहा कि स्वाभाविक है कि जो कानूनी कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे. आज की तारीख को मैं नहीं बदल सकता हूं. लगभग 2 महीने पहले मेरी मुलाकात हुई थी. उस समय भी मैं यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो. अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ. कभीकभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है, उसे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
— Akhilesh Yadav May 13, 2026
खबर अपडेट की जा रही है…





