47-48 डिग्री तापमान के लिए तैयार रहिए! सिंध-बलूचिस्तान से आ रही हवाएं मई में संकट बढ़ाएंगी​

नई दिल्ली: मई का महीना आते ही पूरा देश मॉनसून के बचे दिन गिनने लगता है. वैसे, मई के पहले 10 दिन काफी कूल बीते हैं. बारिश भी हुई. अब बचे हुए आधे 15 दिन पसीना निकलने वाला है. स्काईमेट के मौसम एक्सपर्ट महेश पलावत ने बताया है कि वेदर सिस्टम बदल चुका है. जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पंजाब के आसपास बना था, वो यूपी की तरफ बढ़ रहा है. हालांकि, नमी कम होने के कारण यह कमजोर हो गया है. पाकिस्तान की तरफ से अब गर्म हवाएं आ रही हैं, जो मुश्किल बढ़ाएंगी.

47-48 डिग्री तापमान के लिए तैयार रहिए! सिंध-बलूचिस्तान से आ रही हवाएं मई में संकट बढ़ाएंगी​

हां, पलावत ने समझाया कि पश्चिमी यूपी में साक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है लेकिन इसमें नमी कम है क्योंकि थार के रेगिस्तान की तरफ से सूखी हवाएं आ रही हैं. पश्चिमी विक्षोभ का मॉइस्चर भी कम होता जा रहा है. पहाड़ों पर तो बारिश की गतिविधियां आज भी जारी रहने की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर कश्मीर तक, लेकिन बाकी इलाकों में गर्मी बढ़ेगी.

इन राज्यों में झमाझम बारिश
बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर हवाएं पश्चिम बंगाल और सिक्किम पहुंच रही हैं. वहां हिमालय होने के कारण नमी वाली हवाएं टर्न हो रही हैं. एक ही जगह नमी ज्यादा पहुंचेगी, तो सिक्किम, भूटान, बंगाल और असम के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश होगी.

राजस्थान, एमपी, गुजरात और विदर्भ में हवाएं बलूचिस्तान और सिंध की तरफ से आ रही हैं. राजस्थान और सिंध का इलाका थार मरूस्थल का है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यहां से जो हवाएं आ रही हैं, इससे गर्मी बढ़ रही है. ये हीटवेव को तेज कर रही हैं. इससे 47 और 48 डिग्री तापमान पहुंच सकता है. मई में प्रीमॉनसून गतिविधियां होती रहीं, इससे अब तक पारा कंट्रोल में रहा. अब चूंकि वेदर सिस्टम कमजोर हो गए हैं, सूखी हवाएं तापमान बढ़ाएंगी.

पहाड़ी क्षेत्र के लिए अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मूकश्मीर और लद्दाख में बारिश जारी रहेगी.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.

गर्मी और लू का अलर्ट
राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात में थार मरुस्थल से आ रही सूखी हवाओं के कारण भीषण लू चलने की आशंका है. तापमान 4748 डिग्री तक जा सकता है।

आगे पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी.
बिहार के कुछ उत्तरी जिलों में बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी इलाके सूखे रहेंगे. झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा.
राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी.
केरल, तमिलनाडु और अंडमाननिकोबार में अच्छी बारिश की संभावना है.

Leave a Reply