Shukra Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को भावनात्मक और संवेदनशील कहा गया है। यह सूर्य के विपरीत शीतलता का प्रतीक है। इसका असर चंद्रमा की स्वराशि ‘कर्क’ पर पड़ता है। दूसरी ओर शुक्र ग्रह को प्रेम, सौन्दर्य और आकर्षण जैसे सौम्य और कोमल भावनाओं का प्रतिनिधि कहा गया है। इसी कारण से ज्योतिष में चंद्रमा की राशि कर्क में शुक्र के गोचर को काफी शुभ माना जाता है।

शुक्रदेव का इस राशि में प्रवेश करने से हमारे बातचीत के तरीके बदलते है, उसमें मिठास घुल जाती है और हम अधिक लोगों से मिलनेजुलने के लिए उत्साहित होते है। 14 मई को शुक्र का मिथुन राशि में गोचर, सिर्फ ग्रहों का स्थान नहीं बदलेगा, बल्कि यह हमारे सोचने के तरीके, पैसों के लेनदेन और आपसी रिश्तों को एक नई और सुखद दिशा देने वाला समय भी होगा।
मेष राशि
शुक्र ग्रह के गोचर करने से मेष राशि वालों को बहुत लाभ होगा। व्यक्तिगत जीवन और व्यावसायिक जीवन में इनके मानसम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। साथ ही यात्रा पर जाने के भी योग बन रहे हैं। खूब पैसा कमाएंगे और पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर पर बहुत अच्छा समय रहेगा। वृषभ शुक्र की स्वराशि है। कर्क राशि में शुक्र गोचर से इस राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। पैसों की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में भी धन प्राप्ति के योग हैं। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरे हो सकते हैं। शुक्र के असर से जीवन में लग्जरी, विलासिता और सुखसुविधाओं की वृद्धि होगी। वर्कप्लेस पर भी आपका आकर्षण बढ़ेगा। बेहतर होगी। क्रिएटिव फील्ड, विशेष कर संगीत, नृत्य जैसे कला, फैशन, डिजाइनिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को शुक्र गोचर से फायदा होगा। उनकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। वर्कप्लेस पर सीनियर का सपोर्ट मिलेगा। रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को विदेश से लाभ हो सकता है। साथ ही में अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में खुशी और शांति का माहौल बना रहेगा। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव सप्तम भाव में आ रहे हैं। यह बिजनेस के लिए अच्छा है, लेकिन जीवनसाथी के साथ ज्यादा उम्मीदें लगाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। बिना वजह के तर्ककुतर्क से बचें। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो काम में पारदर्शिता रखें वरना गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इस दौरान आप अपनी प्रतिष्ठा को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। कामकाज के मामले में दूसरों पर बहुत ज्यादा निर्भर रहना नुकसानदेह हो सकता है। आर्थिक लेनदेन में स्पष्ट रहें।
मीन राशि
शुक्र गोचर से मीन राशि वालों की सुखसुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। करियरकारोबार के लिए समय अच्छा रहेगा। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। अपने विरोधियों से दूरी बनाकर रखें और अपनी खास बातें किसी से साझा न करें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस समय में इमोशन पर कंट्रोल करें और बैलेंस करने की कोशिश करें।





