गर्मी में अदरक को कैसे स्टोर करें, बिना फ्रिज के अदरक को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महीनों फ्रेश रहेगी​

अदरक का इस्तेमाल लोग पूरे साल करते हैं। चाय में जब तक अदरक का फ्लेवर न हो तो स्वाद फीका सा लगता है। अदरक न सिर्फ चाय का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इससे शरीर को कई फायदे भी मिलते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सब्जी में भी अदरक का अलग ही स्वाद आता है। वैसे तो अदरक जल्दी खराब नहीं होती है, लेकिन गर्मी के दिनों में जल्दी सूखने लगती है। अदरक के सूखने पर उसे छीलका और कद्दूकस करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जानेंगे कि अदरक को बिना फ्रिज के लंबे समय तक कैसे स्टोर करें। गर्मी में अदरक को सूखने से कैसे बचाएं और अदरक को ताजा बनाए रखने के लिए क्या उपाय करें।

गर्मी में अदरक को कैसे स्टोर करें, बिना फ्रिज के अदरक को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, महीनों फ्रेश रहेगी​

अदरक को लंबे समय ताजा रखने और स्टोर करने का तरीका

मिट्टी में दबा दें गर्मी में अदरक बहुत जल्दी सूखने लगती है। ऐसे में जिन लोगों के घरों में फ्रिज नहीं है वो मिट्टी में अदरक को दबाकर रख सकते हैं। गांव में इसी तरह अदरक को ताजा रखा जाता था। इसके लिए मिट्टी का बर्तन लें और उसमें नीचे थोड़ी साफ मिट्टी डाल दें। अब अदरक डालें और मिट्टी की एक हल्की परत ऊपर से भी डाल दें। इसके अंदर अदरक को रखें। मिट्टी के ऊपर पानी छिड़क दें। जब मिट्टी सूख जाए तो पानी छिड़कते रहें। इससे महीनों तक अदरक एकदम फ्रेश बनी रहेगी।

सूती कपड़े में लपेटकर रखें अदरक को फ्रेश रखने के लिए और सूखने से बचाने के लिए किसी मोटे सूती कपड़े में अदरक को लपेटकर रखें। अब इस तौलिया को हल्का गीला करते रहें। इस तरह गर्मी से अदरक सूखेगा नहीं और फ्रेश रहेगा।

पेपर टॉवल में लपेट दें अगर मिट्टी में अदरक को नहीं रखना तो आप पेपर टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक को धोकर पानी सूखने दें। अब इसे छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और फिर किसी पेपर टॉवल में लपेटकर रख दें। इसे एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में भी स्टोर कर सकते हैं। इससे ज्यादा नमी नहीं रहेगी और अदरक खराब नहीं होगी। इस तरह हफ्तेभर अदरक आसानी से चलेगी।

Leave a Reply