आईपीएल 2026 में वैसे तो बल्लेबाजों की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है और कई बार रनों के अंबार देखे गए हैं। मगर यह सीजन भारत के पुराने गेंदबाजों के लिए भी काफी शानदार रहा है। खासतौर से वह गेंदबाज जिनकी भारतीय टीम में जगह स्थिर नहीं है और या जो काफी समय से बाहर हैं। ऐसे नामों में , मोहम्मद शमी का जलवा दिखा है। जबकि मोहम्मद सिराज 56 मैचों तक इस सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज हैं।

अगर इस लिस्ट के टॉप 5 पर नजर डालें तो भारत के तीन बड़े नाम हैं। मोहम्मद सिराज के अलावा भुवनेश्वर कुमार और भी टॉप 5 में हैं। जबकि फैंस जसप्रीत बुमराह के आंकड़े देख हैरान रहे जाएंगे। भारतीय टीम के सबसे घातक पेसर में से एक बुमराह इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। जबकि अंशुल कम्बोज और प्रिंस यादव भी उनसे ऊपर हैं।
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने वाले गेंदबाज
यह लिस्ट देखकर साफ है कि एक समय आईपीएल में अपनी इकॉनमी के लिए जाने जाते जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 91 गेंदे ही डॉट फेंकी हैं। उनकी इकॉनमी भी 8.5 से ज्यादा की है। जबकि युवा गेंदबाज अंशुल और प्रिंस भी बुमराह से ऊपर हैं। में मुंबई के खराब प्रदर्शन का एक कारण बुमराह का आउट ऑफ फॉर्म होना भी रहा है।
‘उन्हें अभी खुद नहीं पता क्या करना है’, वैभव सूर्यवंशी पर एबी डिविलयर्स का बड़ा बयान, कहा असली परीक्षा अभी बाकी
एबी डिविलियर्स ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के करियर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफतौर पर कहा है कि वैभव की असली परीक्षा अभी बाकी है।





