आईबीएस की प्रॉब्लम होने पर डाइट में कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए और कौन सी नहीं… इसका खास ध्यान रखना चाहिए. आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें आईबीएस के होने पर खाया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं…

आईबीएस की प्रॉब्लम क्या है पाचन तंत्र को प्रभावित करने वाली प्रॉब्लम आईबीएस आंतों में होने वाली दिक्कत है. जब हम खाना खाते हैं तो मांसपेशियां सिकुड़ती है. अगर ये जरूरत से ज्यादा सिकुड़ती हैं तो गैस बनती है और सूजन भी आ जाती है. ऐसे में डायरिया या कब्ज होती है. इसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम पुकारा जाता है.
आयुर्वेदिक उपाय आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सवालिया ने इंस्टा पर बताया कि IBS के होने पर किन फूड्स को खाना चाहिए. एक्सपर्ट के मुताबिक हमें चावल खाने चाहिए क्योंकि इसे पचाना आसान है. ये वात और कफ को शांत करता है. चावल को भिगोने के बाद इसे उबालकर ही खाएं. घी और मूंग दाल के साथ खाना बेस्ट है.
बेल का सेवन आयुर्वेद के मुताबिक बेल अच्छे से एब्जॉर्ब होता है और वातकफ शामक है. किसी को आईबीएस की वजह से डायरिया है तो इससे बनी चीजों को पीना चाहिए. इससे सूजन घटती है और पाचन तंत्र दुरुस्त हो पाता है. बेल के जरिए हमारी आंतों भी मजबूत बन पाती हैं.
छाछ भी है कारगर इलाज छाछ का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है. गट बैक्टीरिया बैलेंस, गैस कम करना और भारीपन से छुटकारा पाने के लिए छाछ को पीना बेस्ट है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दही को फेंट लें और इसमें भुना हुआ जीरा और काला नमक मिलाकर रोजाना पिएं.
मूंग दाल को खाना पेट के लिए मूंग दाल को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इस लाइट फूड को खाने से शरीर में टॉक्सिन्स कम हो पाते हैं और आप ब्लोटिंग से बचते हैं. आयुर्वेदिक तरीके से इसे खाना है तो इसका सूप बनाएं जिसमें आपको हींग और जीरा जरूर शामिल करना है. आप इसे चावल के साथ भी खा सकते हैं.





