जून महीने की शुरुआत से कुछ देश टेस्ट सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 202527 का भी हिस्सा है। इसी में न्यूजीलैंड की टीम भी जून महीने में इंग्लैंड के दौरे पर होगी, जहां उन्हें मेजबान टीम के खिलाफ 4 जून से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसको लेकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें कप्तानी की जिम्मेदारी तो अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ही संभालते हुए दिखाई देंगे तो वहीं एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी पहली बार इंग्लैंड टीम में जगह मिली है।

जेम्स रियू को पहली बार मिली जगह, सन्नी बेकर और एमिलियो गे भी किए गए शामिल
इंग्लैंड की न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए घोषित हुई स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें जेम्स रियू का नाम शामिल है, जो पहली बार इंग्लैंड की टेस्ट स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज रियू ने इस बार काउंटी डिवीजन वन सीजन का शानदार आगाज किया था, जिसमें उन्होंने एक शतकीय पारी के साथ तीन अर्धशतकीय पारियां भी खेली थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं उनके स्क्वाड में आने से जेमी स्मिथ के साथ विकेटकीपिंग के लिए एक अन्य विकल्प भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा इंग्लैंड टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें एमिलियो गे और सन्नी बेकर का भी शामिल है जो इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू तो कर चुके हैं, लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा पहली बार बने हैं।
एमिलियो गे को जैक क्रॉली का विकल्प माना जा रहा है जिनका एशेज 202526 सीरीज में बल्ले से संघर्ष देखने को मिला था और वह 27.30 के औसत से ही रन बनाने में कामयाब हो सके थे, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रनों की पारी थी। वहीं एमिलियो गे को लेकर बात की जाए तो डरहम के इस बल्लेबाज का जारी काउंटी सीजन में 92 का औसत देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 550 से अधिक रन बनाए हैं और तीन शतकीय पारियां खेली हैं।
रॉबिन्सन की दो साल बाद हुई इंग्लैंड टीम में वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टेस्ट स्क्वाड में जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल नहीं है, जिन्होंने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। वहीं 2 साल के लंबे इंतजार के बाद तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की वापसी जरूर हुई है। अब तक 20 टेस्ट मैच खेल चुके ओली रॉबिन्सन ने 22.92 के शानदार औसत के साथ कुल 76 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला भारत के दौरे पर साल 2024 में रांची के मैदान पर खेला था। इसके बाद से इंजरी के चलते वह वापसी दो साल से बाहर थे लेकिन अब पूरी तरह से फिट होने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं।
यहां पर देखिए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड
बेन स्टोक्स , रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, जेम्स रियू, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग।





