भारतीय टीम के खिलाड़ी इस समय आईपीएल 2026 खेलने में व्यस्त हैं. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा, वहीं इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों को नेशनल ड्यूटी पर लगना है. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल के बाद अपना पहला मैच 6 जून से 10 जून के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है.

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 202527 से दूर हैं, लेकिन आईपीएल 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है.
शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदारी
शुभमन गिल को भारतीय टीम का टेस्ट कप्तान बनाया जाना तय है, वहीं ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. ऋषभ पंत चोट की वजह से काफी समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. वहीं शुभमन गिल की जगह पिछले 2 टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत ने टीम की कप्तानी की थी, लेकिन हर मैच में टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए, ऐसे में टीम में श्रेयस अय्यर और सरफराज खान को मौका दिया जा सकता है, जो स्पिन के सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं, वहीं अफगानिस्तान की टीम अपने स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अफगानिस्तान के पास राशिद खान और नूर खान जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सम्भावित Team India
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल , ऋषभ पंत , ध्रुव जुरेल , रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, अंसरफराज खान, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी और श्रेयस अय्यर.





