गर्मियां आते ही AC का बिल बजट बिगाड़ने लगता है, और साधारण कूलर कई बार वो राहत नहीं दे पाता जिसकी हमें उम्मीद होती है। लोग कूलर को ठंडा करने के लिए उसमें बारबार बर्फ डालते हैं, लेकिन यह तरीका कुछ ही देर काम करता है और फिर वहीं स्थिती हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना बर्फ के भी आपका कूलर AC जैसी बर्फीली हवा दे सकता है? इसके लिए आपको कोई भारीभरकम खर्च नहीं करना है, बस एक जरूरी काम करना है। चलिए जानते हैं कूलर से कैसी बर्फ जैसी ठंडी हवा पा सकते हैं।

1. डीस्केलिंग और पैड्स की सफाई
सर्दियों भर रखे रहने से या खारे पानी के इस्तेमाल से कूलर की घास या हनीकॉम्ब पैड्स में नमक और धूल की मोटी परत जम जाती है। इससे बाहर की हवा अंदर नहीं आ पाती। ऐसे में सबसे पहले पैड्स को निकालें। एक टब में पानी और थोड़ा सा सिरका या नींबू का रस मिलाकर पैड्स को 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद साफ पानी के प्रेशर से इसे धो लें। सारे ब्लॉक हो चुके छेद खुल जाएंगे।
2. वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को साफ करना
कूलर के ऊपर एक पाइपलाइन होती है जो तीनों तरफ के पैड्स में पानी पहुंचाती है। अक्सर इसके छोटेछोटे छेद कचरे या कैल्शियम के कारण बंद हो जाते हैं, जिससे पैड्स सूखे रह जाते हैं। एक पतली सुई या तार की मदद से इन सभी छेदों को साफ करें ताकि पानी का बहाव बराबर और तेज हो।
3. वेंटिलेशन का सही नियम
AC बंद कमरे को ठंडा करता है, लेकिन कूलर का नियम बिल्कुल उल्टा है। कूलर को हमेशा ऐसी खिड़की या दरवाजे पर रखें जहां से उसे बाहर की ताजा और सूखी हवा मिल सके। इसके साथ ही, दरवाजा या खिड़की थोड़ी खुली रखें ताकि अंदर की उमस बाहर निकल सके। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अगर क्रॉस वेंटिलेशन नहीं होगा, तो कूलर सिर्फ उमस बढ़ाएगा, ठंडक नहीं।
4. वाटर पंप और फैन स्पीड का तालमेल
कूलर चलाने से 510 मिनट पहले ही उसका वाटर पंप चालू कर दें। इससे पैड्स पहले ही पूरी तरह गीले हो जाएंगे। जब पैड्स पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब फैन ऑन करें। आपको पहली ही सेकंड से AC जैसी ठंडी हवा का अहसास होगा।





