पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!​

Jay Shah Handshake Fatima Sana: महिला टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत से पहले आईसीसी चेयरमैन जय शाह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में जय शाह पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स अलगअलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की वजह आधिकारिक प्रोटोकॉल से जुड़ी हुई है।

पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!​

आईसीसी चेयरमैन के तौर पर निभाई औपचारिक जिम्मेदारी

दरअसल, जय शाह इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के चेयरमैन हैं। महिला टी20 विश्व कप के आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी भाग लेने वाली टीमों की कप्तानों से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। इसी क्रम में उन्होंने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना से भी हाथ मिलाया। यह मुलाकात किसी द्विपक्षीय या राजनीतिक संदर्भ में नहीं थी, बल्कि आईसीसी प्रमुख के तौर पर उनकी आधिकारिक जिम्मेदारियों का हिस्सा थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

जय शाह और फातिमा सना की हैंडशेक वाली तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इसे सामान्य औपचारिकता बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से हैंडशेक नहीं हो रहा है, ऐसे में यह तस्वीर चर्चा का विषय क्यों बनी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसी वजह से यह मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

भारतपाकिस्तान के बीच कब शुरू हुआ ‘नो हैंडशेक’?

के खिलाड़ियों के बीच हाथ नहीं मिलाने का सिलसिला 2025 में और ज्यादा चर्चा में आया था। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद महिला वनडे विश्व कप 2025 और पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भी दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक देखने को नहीं मिला। यही कारण है कि जय शाह की यह तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।

 

की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है और सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। टूर्नामेंट का आगाज 12 जून से होगा, जबकि भारतीय टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद भारत का सामना 17 जून को आयरलैंड, 21 जून को ऑस्ट्रेलिया, 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Leave a Reply