CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट​

CSK vs SRH IPL 2026 1st Inning Highlight: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अब हैदराबाद को ये मुकाबला जीतने के लिए 181 रन बनाने होंगे। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन डेवाल्ड ब्रेविस ने तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कप्तान पैट कमिंस रहे।

CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट​

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी

अपने होम ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज व्यक्तिगत रूप में भी ज्यादा रन नहीं बना पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा 44 रन की पारी डेवाल्ड ब्रेविस की तरफ से देखने को मिली। उन्होंने ये रन 44 गेंदों में 4 छक्कों और दो चौके की मदद से बनाए। इससे पहले शुरुआत में चेन्नई को तीसरे ही ओवर में 31 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया। इसके बाद 48 रन पर दूसरा तो 90 और 100 रन क्रमश: तीसरा व चौथा झटका लगा। कुल मिलाकर मुकाबले में चेन्नई की तरफ से ज्यादा बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। जिसका नतीजा ये रहा कि टीम 200+ टारगेट खड़ा करने में असफल रही।

 

Leave a Reply