जब शूटिंग के दौरान इस वजह से हो गई थी करिश्मा कपूर और सरोज खान के बीच बहस, फिर दोनों ने कभी नहीं किया साथ काम​

कोरियोग्राफर सरोज खान किसी परिचय की मोहताज नहीं थीं। गानों की एकएक धुन पर जिस तरह अभिनेत्रियों के मूव्स चलते थे, इसके पीछे सरोज खान की कला थी। वह बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर थीं, जिन्होंने कई सिग्नेचर डांस मूव्स से धमाल मचा दिया। उन्होंने माधुरी दीक्षित, तब्बू समेत कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया, लेकिन एक झगड़े के बाद करिश्मा कपूर ने कभी उनके साथ काम नहीं किया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या वजह थी।

जब शूटिंग के दौरान इस वजह से हो गई थी करिश्मा कपूर और सरोज खान के बीच बहस, फिर दोनों ने कभी नहीं किया साथ काम​

जब करिश्मा कपूर को लगी चोट

हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना के साथ इंटरव्यू में डांसर रुबीना खान ने एक किस्सा शेयर किया है। बता दें कि रुबीना दिवंगत कोरियोग्राफर के साथ काम कर चुकीं हैं। ऐसे में रुबीना ने करिश्मा कपूर से जुड़ी एक घटना को याद करते हुए बताया, “एक बार करिश्मा कपूर, सरोज खान के साथ एक गाने की शूटिंग कर रही थीं।

यह भी पढ़ें:

उस गाने में एक ऐसा सीन था, जिसमें एक्टर्स को दौड़कर एक जगह पर रुकना था। सेट पर एक पेड़ था और सीन के मुताबिक, कुछ लड़केलड़कियां उस पर छिपे हुए थे। शॉट के दौरान पेड़ की एक डाल टूट गई और वहां छिपा हुआ एक लड़का गलती से करिश्मा कपूर पर गिर गया। जिसके बाद उन्हें चोट लग गई।”

रुबीना ने आगे बताया, “करिश्मा बहुत गुस्सा हो गईं। वह उस लड़के पर चिल्लाने लगीं और उसे बुराभला कहने लगीं। उन्होंने उसे बेवकूफ कहा। करिश्मा का यह बर्ताव सरोज खान को बिल्कुल पसंद नहीं आया, क्योंकि वह हमेशा अपनी टीम को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहती थीं। सरोज खान ने तुरंत बीचबचाव किया और करिश्मा से कहा कि वह इस तरह का बर्ताव नहीं कर सकतीं।

उस लड़के ने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था और उसने माफी भी मांग ली थी। लेकिन करिश्मा ने शूटिंग जारी रखने से मना कर दिया और सेट से बाहर चली गईं। उसके बाद  सरोज खान और करिश्मा कपूर ने साथ में फिर कभी काम नहीं किया।”

जब करिश्मा ने दी श्रद्धांजलि

हालांकि, सरोज खान ने कथित मनमुटाव के बारे में कभी भी सार्वजनिक रूप से बात नहीं की, लेकिन करिश्मा कपूर ने 2020 में उनके निधन के बाद  कोरियोग्राफर को श्रद्धांजलि दी थी। कोरियोग्राफर के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “सरोज जी, सत्यम हॉल में आपसे डांस और एक्सप्रेशन सीखने में बिताए अनगिनत घंटे मैं कभी नहीं भूल सकती। आपकी सिखाई बातें मेरे बहुत काम आईं।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply