Sunglasses Buying Tips: गर्मियों के समय जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो साथ में पानी की बोतल, स्कार्फ, सनस्क्रीन और सनग्लासेस लेकर चलते हैं। हालांकि कुछ लोग सिर्फ फैशन के लिए सनग्लासेस लगाते हैं लेकिन यह गर्मियों के समय हमारी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए बहुत जरूरी होता है। सूरज से निकलने वाली हानिकारक किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

इस मौसम में लंबे समय तक धूप में रहने से आंखों में जलन, लालपन और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में सही सनग्लालेस चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। आजकल बाजार में अलगअलग रंग, डिजाइन और फ्रेम के सनग्लासेस मिल जाते हैं लेकिन सिर्फ फैशन देखकर इन्हें खरीदना सही नहीं होता। गर्मी में स्टाइल के साथ आंखों का ख्याल रखने के लिए सनग्लासेस खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जा सकता है।
सही शेप चुनना
सनग्लासेस खरीदते समय उसका शेप देखन भी जरूरी माना जाता है। अगर आप बड़े साइज के सनग्लासेस खरीदते हैं तो इससे आंखों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। ओवरसाइज राउंड शेप के सनग्लासेस खरीदने से आंखों तक सूर्य की हानिकारक किरणें आसानी से नहीं पहुंच पाएंगी।
हानिकारक किरणों से बचाव
गर्मियों में ऐसे सनग्लासेस खरीदें जो यूवी किरणों को रोकने में मदद करें। कई लोग बिना इन चीजों का ध्यान रखते हुए चश्मा खरीद लेते हैं जिसकी वजह से लेंस यूवी किरणों को रोक नहीं पाते हैं और इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। खरीदते समय चश्मे के लेंस की क्वालिटी जरूर चेक करें।
सही फ्रेम का चुनाव
सनग्लासेस खरीदते समय उसके फ्रेम का मटेरियल भी चेक करना चाहिए। अगर आप हैवी सनग्लासेस खरीद रहे हैं तो इससे पसीना ज्यादा आ सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में फ्रेम अपने कंफर्ट के अनुसार चुन सकते हैं। इसके लिए आप पॉलीकार्बोनेट, प्लास्टिक या नायलॉन टाइटेनियम फ्रेम चुन सकते हैं।
सही कलर चुनना
गर्मियों में काले या ग्रे लेंस वाले सनग्लासेस खरीद सकते हैं। यह रोशनी की तीव्रता को कम करके रंगों को वैसा ही बनाए रखते है। जिससे आंखों पर तनाव कम पड़ता है। इन्हें तेज धूप में लंबे समय तक लगाया जा सकता है। इसके अलावा हरे और नीले रंग के सनग्लासेस भी खरीदे जा सकते हैं। इस तरह के सनग्लासेस आंखों को कूल रखने में मदद करते हैं।
आजकल ओवरसाइज्ड, कैट आई, एविएटर और राउंड फ्रेम वाले सनग्लासेस काफी पसंद किए जा रहे हैं। हालांकि फैशन का ध्यान रखते हुए आंखों की सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। सही सनग्लासेस न सिर्फ आपको स्टाइलिश दिखाएंगे बल्कि आंखों को भी सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएंगे।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।





