Heatwave Relief Home Remedies: देश भर में गर्मी का कहर जारी है। बढ़ता तापमान सेहत को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में अनेक लोग लू की चपेट में आने लगते हैं। ना सिर्फ घर के बाहर रहने पर बल्कि घर में भी अगर गर्मी में रहा जाए तो लू लग सकती है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लू लगने पर दस्त, सर्दी, जुकाम, खांसी, सिरदर्द, जी मिचलाना और उल्टी जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में यहां जानिए पर क्या खाने पर सेहत को फायदा मिलता है?

लू लग जाए तो क्या खाना चाहिए?
-
खीरा का सेवन करें
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लू लग जाने पर खीरा खाना फायदेमन्द होता है। खीरे में 95% तक पानी होता है। ऐसे में लू लगने पर खीरा खाया जा सकता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है. खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी सेहत के लिए अच्छे होते है।
-
आम पन्ना का सेवन करें
लू लगने से बचने के लिए और लू लगने पर पिया जा सकता है। आम पन्ना शरीर की गर्मी को कम करता है और पसीने से निकले तत्व शरीर को देता है।
-
तरबूज का सेवन करें
लू लगने पर तरबूज खाया जा सकता है. यह शरीर को ठंडक देता है। तरबूज खाने पर शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी मिलते है।
-
खरबूजा का सेवन करें
मीठा और रसभरा खरबूजा लू से बचाव में मदद करता है। गर्मियों में बाहर से घर आने के बाद खरबूजा खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने में भी सहायक होता है।
-
नींबू पानी पिए
नींबू पानी गर्मियों में सबसे लोकप्रिय और फायदेमंद पेयों में से एक माना जाता है। यह शरीर को तुरंत ठंडक देने के साथसाथ डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है। नींबू पानी में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में सहायक होता है और लू के असर को कम करने में भी मदद करता है।
-
लू लगने पर तुरंत करें ये उपचार
जिस व्यक्ति को लू लग जाए, उसके पूरे शरीर को गीले कपड़ों से पोंछ लें। फिर उसे नॉर्मल पानी पीने को दें. थोड़ी देर बाद गीला तौलिया सिर पर रखें ताकि दिमाग ठंडा रहे। शरीर का तापमान कंट्रोल होने पर ताजे पानी से स्नान कर लें ।





