‘आपकी तैयारी कहां है…’, सोनम बाजवा ने की सीएम भगवंत मान से डिमांड, स्ट्रीट डॉग्स के लिए जताया दुख​

सुप्रीम कोर्ट ने खतरनाक अवारा कुत्तें को खत्म करने का फैसला सुनाया था। चंडीगड़ में अवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के बाद यह फैसला सामने आया था। जिसके बाद पंजाब में सीएम भगवंत मान ने एक कैंपेन शुरू किया था। अब एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने इस पर सवाल उठाते हुए सीएम से एक डिमांड की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी बात रखी। एक्ट्रेस ने क्या कहा चलिए बताते है।

‘आपकी तैयारी कहां है…’, सोनम बाजवा ने की सीएम भगवंत मान से डिमांड, स्ट्रीट डॉग्स के लिए जताया दुख​

सोनम बाजवा का पोस्ट

सोनम एक डॉग लवर है और इस फैसले के बाद सरकार पर सवाल करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि संवेदनशील जगहों से कुत्तों को सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से हटाया जाए, उनका नसबंदी और टीकाकरण किया जाए और उन्हें रहने के लिए जगह दिया जाए। अदालत ने यह नहीं कहा था कि सड़कों से सभी कुत्तों को पूरी तरह हटा दिया जाए।

एक्ट्रेस ने सरकार से सवाल किया कि जानवरों के लिए रहने की जगह और जरूरी सुविधाएं कहां हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेजुबान जानवरों के लिए मौत की सजा नहीं बनना चाहिए। लोगों की सुरक्षा और इंसानी जिंदगी जरूरी है, लेकिन जानवरों के लिए दया और जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है।

View this post on Instagram

सीएम भगवंत मान से अपील

बाजवा ने मुख्यमंत्री मान से आग्रह किया कि वे इस फैसले पर दोबारा विचार करें और ऐसा समाधान अपनाएं जो संवेदनशीलता और मानवता से भरपूर हो। सोनम ने यह कहा कि बेज़ुबान जानवरों के प्रति हमारा व्यवहार ही यह तय करता है कि एक समाज के तौर पर हमारी सोच क्या हैं।

सोनम का यह पोस्ट सामने आते ही फैंस उनकी तारीफ करने लगे कि उन्होंने इस बात को उठाया। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply