​​​गैर मर्द के साथ संबंध बना नहीं तो दहेज ला…करनाल की महिला के साथ हैवानियत; सास-ननद ने अश्लील फोटो लेकर किया ब्लैकमेल​​​

Karnal Dowry Harassment Case: हरियाणा के करनाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने, उसे परेशान करने, अश्लीव तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया. शिकायत के आधार पर सदर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शादी के तुरंत बाद ही उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया था.

महिला ने आरोप लगाया कि सोनीपत निवासी विक्की, बन्ता, सुमन, रोहित और कालू उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे.

पीड़िता ने क्या कहा?

इसके अलावा, पीड़िता ने आगे बताया कि बन्ता, सुमन, उसका पति और देवर उस पर कालू के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालते थे. यह कहते हुए कि अगर वह दहेज नहीं ला पाई तो उसे ऐसा करना होगा, क्योंकि कालू के पास काफी ज़मीन और दौलत है. जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और कई दिनों तर उसे खाना-पीना नहीं दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई. शिकायत के अनुसार, करीब 3 महीने पहले देर रात को कालू उसके कमरे में अचानक घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब पीड़िता की नींद खुली तो उसने इसका विरोध किया और इस घटना के बारे में अपने पति, ननद और देवर को दी.

सास ने चुन्नी डालकर गला घोंटने की कोशिश

विरोध करने पर पीड़िता की सास बन्ता ने चुन्नी डालकर महिला का गला घोंटने की कोशिश की. ननद सुमन ने बाल पकड़ लिए और देवर ने हाथ पकड़कर उसे रोक लिया. इस कहासुनी के दौरान कालू ने कहा कि इसे आज ही खत्म कर दो. हालांकि किसी आहट के डर से महिला को आखिरकार छोड़ दिया गया. इसके अलावा, एक और मौके पर जब महिला अपने कमरे में सो रही थी तो कालू और सुमन ने चुपके से उसकी अश्लील फोटो खींच लीं. इसके बाद फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे. उसके अलावा, आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने उनकी मांगें नहीं मानी तो वे इन तस्वीरों को रिश्तेदारों में वायरल कर देंगे. आगे यह भी आरोप लगाया कि इन लोगों ने बाद में ये अश्लीव तस्वीरें कुछ रिश्तेदारों को दिखाईं, जिसकी वजह से महिला की बदनामी हुई.

Leave a Reply