शहाना गोस्वामी के घर में पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत, तभी मिली 26/11 अटैक की खबर​

कंगना रनौत अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें कंगना रनौत नर्स के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर के जारी होने के बाद से ही कंगना एक बार फिर अपने अभिनय को लेकर तारीफें हासिल कर रही हैं। कंगना की ये फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। ये फिल्म 2008 में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान नर्सों, वार्ड बॉय, सिक्योरिटी स्टाफ और एडमिनिस्ट्रेटर्स सहित असली नायकों की कहानी दर्शकों के सामने रखने वाली है। इस बीच कंगना ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर बताया कि उन्हें आखिर इस फिल्म के बारे में कब जानकारी मिली।

शहाना गोस्वामी के घर में पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत, तभी मिली 26/11 अटैक की खबर​

कब मिली हमले की जानकारी?

‘भारत भाग्य विधाता’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने कंगना रनौत से पूछा कि जब उन्हें इस आतंकी हमले की खबर मिली, तब वह कहां थीं और क्या कर रहे थीं। सवाल का जवाब देते हुए कंगना ने बताया कि उन्हें जब इस भयावह हमले की जानकारी मिली, वह एक पार्टी में थीं। इसी दौरान फिल्म निर्माता महेश भट्ट आए और टीवी चालू करने के लिए कहा, तब जाकर उस पार्टी में मौजूद सभी लोगों को इस हमले के बारे में पता चला, जिसके बाद सभी परेशान हो उठे थे।

महेश भट्ट ने दी हमले की जानकारी

सवाल का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने कहा, “ये वो समय था जब हम सब उस समय इंडस्ट्री में उभर रहे थे और भट्ट साहब के साथ काम कर रहे थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हम विशेष फिल्म्स के कैंप में स्ट्रगलर्स थे। इसी दौरान शहाना गोस्वामी ने यारी रोड में एक नया घर खरीदा था इसलिए उन्होंने हम सबको अपने नए घर की पार्टी के लिए इनवाइट किया था। शहाना, शगुफ्ता रफीक, मैं… हम सभी पार्टी कर रहे थे, एंजॉय कर रहे थे। तभी वहां भट्ट साहब भी आ गए। वो जैसे ही अंदर आए, हमसे तुरंत कहा टीवी चालू करो। हम सब नाच रहे थे और मजे कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने टीवी चालू कर दी और हम सबको बताया कि शहर में आतंकवादी हमले हो रहे हैं।”

आतंकवादी हमले का सुन कंगना ने किया सवाल

कंगना आगे कहती हैं, “जैसे ही हमें भट्ट साहब ने इन हमलों का बताया, हम शाहना के पास गए और उनसे पूछा, ‘अब हम क्या करें? घर चले जाएं या पार्टी जारी रखें? तब हमें भट्ट साहब ने सलाह दी, ‘आप सभी को अभी चले जाना चाहिए’। हम 2025 लोग थे, साथ में पार्टी कर रहे थे। अगर भट्ट साहब हमें ये खबर नहीं देते तो हमें पता ही नहीं चलता। मुझे वो दिन बहुत अच्छी तरह से याद है”

गिरिा ओक ने भी शेयर किया किस्सा

गिरिजा ओक ने भी उस भयावह दिन को याद करते हुए बताया कि वह उस शाम वर्सोवा स्थित पीवीआर आइकॉन में एक फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। इसी दौरान हमले की जानकारी मिली और स्क्रीनिंग बीच में ही रोक दी गई इसी के साथ स्क्रीनिंग में आए सभी लोगों को बाहर जाने के लिए कह दिया गया। भारत भाग्य विधाता की बात करें तो ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply