IPL में 7 साल बाद हुआ ये ऐतिहासिक कारनामा, 24 साल का खिलाड़ी बन गया स्पेशल क्लब का हिस्सा​

गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल 2026 में जहां प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पहले ही पक्का कर चुकी है तो वहीं वह लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ खेल रही है। इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर्स में 229 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की। सुदर्शन ने इस मैच में भी अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 53 गेंदों में 84 रनों की शानदार पारी खेली जिसके साथ ही वह एक ऐसा कारनामा भी करने में कामयाब हुए जो आईपीएल में 7 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई बल्लेबाज कर पाया है।

IPL में 7 साल बाद हुआ ये ऐतिहासिक कारनामा, 24 साल का खिलाड़ी बन गया स्पेशल क्लब का हिस्सा​

सुदर्शन इस मामले में आईपीएल इतिहास में सिर्फ चौथे खिलाड़ी

साई सुदर्शन का बल्ला आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से जमकर बोलते हुए देखने को मिला है, जिसमें मौजूदा सीजन में भी वह 600 से अधिक रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। सुदर्शन ने जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी फिफ्टी पूरी की उसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में लगातार 5 फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। साई सुदर्शन से पहले आईपीएल में ये कारनामा वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर ने ही किया था, जिसमें अब साई सुदर्शन का नाम भी शामिल हो गया है।

आईपीएल में लगातार फिफ्टी प्लस रनों की पारियां खेलने वाले खिलाड़ी

  • वीरेंद्र सहवाग 5
  • जोस बटलर 5
  • डेविड वॉर्नर 5
  • साई सुदर्शन 5

IPL में लगातार दूसरे सीजन बनाए 600 से अधिक रन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में साई सुदर्शन ने अपनी 84 रनों की पारी के दम पर जहां इस सीजन अपने 600 रनों के आंकड़े को पूरा कर लिया तो वहीं उसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरे सीजन में ये कारनामा किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इससे पहले आईपीएल 2025 में भी सुदर्शन का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 15 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 54.21 के औसत से कुल 759 रन बनाए थे और उसमें उन्होंने 6 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी खेली थी।

Leave a Reply