अर्जुन तेंदुलकर ने छक्का लगाकर अंधेरी को दिलाई जीत, शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी; श्रेयस की टीम को मिली हार​

के चौथे मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली सोबो मुंबई फाल्कन्स का सामना शिवम दुबे की कप्तानी वाली ओआरसीएस अंधेरी के साथ हुआ। इस मैच में अंधेरी ने मुंबई फाल्कन्स को 5 विकेट से हरा दिया और अंकतालिका में अपना खाता खोला। अंधेरी को इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार छक्का लगाकर जीत दिलाई तो वहीं इस टीम के लिए दिव्यांश सक्सेना ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा मुंबई के खिलाफ अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे ने इस मुकाबले में घातक गेंदबाजी की।

अर्जुन तेंदुलकर ने छक्का लगाकर अंधेरी को दिलाई जीत, शिवम दुबे की घातक गेंदबाजी; श्रेयस की टीम को मिली हार​

इस मुकाबले में अंधेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और इसके बाद मुंबई फाल्कन्स ने पहली पारी में 18.2 ओवर में 126 रन के स्कोर पर अपने सभी विकेट गंवा दिए। अंधेरी को जीत के लिए 127 रन का आसान टारगेट मिला था जिसे इस टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 127 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

अर्जुन ने टीम को छक्के से दिलाई जीत

ने इस मैच में अपनी टीम के लिए विजयी छक्का लगाया और उन्होंने 2 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 7 रन बनाए और नाबाद रहे। वहीं अंधेरी के लिए ओपनर दिव्यांश सक्सेना ने शानदार पारी खेली और 33 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा कप्तान शिवम दुबे ने 15 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली जबकि प्राग्नेश कानपिल्लेवार ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए तो वहीं प्रसाद पंवार ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए।

शिवम दुबे ने की घातक गेंदबाजी

ने मुंबई फाल्कन्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और 3.2 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 3 ओवर में 21रन दिए और एक विकेट हासिल किया। अजय मिश्रा को भी 3 विकेट मिले जबकि दीपक शेट्टी को भी 2 सफलता मिली। मुंबई के लिए आदित्य तारे ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला और उन्होंने 7 गेंदों पर 5 रन बनाए।

यशस्वीराहुल ओपनर, पंतनितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया।

Leave a Reply