GT vs CSK 66th Match IPL 2026 Highlight: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने चेन्नई को 89 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर भी खत्म हो गया। इससे पहले CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर GT को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने कप्तान गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई के सामने 229 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में ऋतुराज की चेन्नई 13.4 ओवर में 140 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस हिसाब से 89 रन से गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले को अपने नाम किया।
GT की जीत के तीन हीरो
गुजरात टाइटंस की इस बड़ी जीत के तीन हीरो शुभमन गिल, साई सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर रहे। गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मजबूत शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच मात्र 74 गेंदों में 125 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस स्कोर पर जीटी को कप्तान गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद साई सुदर्शन ने रूप में 207 रन पर दूसरा झटका लगा। साई सुदर्शन ने 53 गेंदों में 7 चौको व 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए।
जोस बटलर ने भी खेली तूफानी पारी
गिल और साई सुदर्शन के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की रन गति को कम नहीं होने दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन के साथ मिलकर महज 36 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। यदि बात करें बटलर की बल्लेबाजी की तो वो 27 गेंदों में 211 के खास स्ट्राइक रेट के साथ 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके वॉशिंगटन सुंदर ने 7 तो राहुल तेवतिया शून्य पर रन आउट हो गए।
मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शिवम दुबे 15, अंशुल कंबोज 14, नूर अहमद 13 तो स्पेंसर जॉनसन ने 11.80 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए। यदि विकेट की बात करें तो मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में 36 रन खर्च कर एक विकेट अपने नाम किया। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और अंशुल कंबोज को भी 11 विकेट मिला।
140 रन पर सिमट गई CSK की पारी
फैंस को उम्मीद थी कि चाहे CSK 229 रनों के आंकड़ें को पार न कर पाए, परंतु इसके आसपास जरूर पहुंचेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स 13.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 गेंदों में 47 रन की पारी शिवम दुबे ने खेली।
इसके अलावा मैथ्यू शॉर्ट 24, कार्तिक शर्मा , अंशुल कंबोज 1919 और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 16 रन की छोटी पारी खेली। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और राशिद खान ने 33 विकेट अपने नाम किए।





