फैशन की दुनिया में सबसे अधिक पहने जाने वाले कपड़ों में से एक डेनिम है। लोग डेनिम जींस, शर्ट, जैकेट और स्कर्ट खूब पहनते हैं। यह लंबे समय तक चलने वाला कपड़ा होता है। शुरुआत में डेनिम सिर्फ मजदूरों के लिए बनाया गया था, लेकिन धीरेधीरे यह इतना लोकप्रिय ट्रेंड बन गया कि लोगों ने इसे अपने फैशन का हिस्सा बना लिया। आज पूरी दुनिया में व्यापक रूप से डेनिम आउटफिट्स कैरी किया जाता है।

डेनिम के कपड़ों को अगर सही तरीके से मेंटेन किया जाए तो वह काफी लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं। जींस को गलत तरीके से अगर साफ किया जाए तो यह रंग छोड़ सकता है या फिर इसका फैब्रिक खराब हो सकता है। आइए जानते हैं जींस को धोने का सही तरीका क्या है।
कितने दिन बाद डेनिम कपड़े को धोना चाहिए
Levi’s की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लेख में जानकारी दी गई है कि जींस को किस तरह और कितने दिनों के बाद साफ करना चाहिए। ज्यादा धोने से डेनिम के कपड़े की सिलवटें और रंग हल्का पड़ सकता है। इस वेबसाइट के अनुसार डेनिम को कम से कम धोना चाहिए। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार जींस को लगभग 810 बार पहनने के बाद धोना चाहिए, जब तक वे दिखने में गंदी न हों।
दाग धब्बों को कैसे छुड़ाएं
levi.com/US वेबसाइट के अनुसार अगर डेनिम के कपड़े पर किसी तरह का दागधब्बा लग गया है तो इसे हमेशा हल्के साबुन और गीले कपड़े या पुराने टूथब्रश से साफ करना चाहिए।
साफ करने का सही तरीका
1 वॉशिंग मशीन में धोने का तरीका
इस वेबसाइट के अनुसार अगर डेनिम कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं, तो सबसे पहले उन्हें अंदर से बाहर की ओर पलट दें। इससे कपड़े के बाहरी रंग को फीका पड़ने से बचाव होता है। साथ ही डिटर्जेंट के सीधे संपर्क में नहीं आता जिससे रंग उड़ने या निकलने का खतरा कम हो जाता है।
2 बटन और जिप क्यों बंद करना चाहिए
डेनिम के कपड़े को धोने से पहले उसके जिप और बटन को बंद कर दें। दरअसल, इससे उनका आकार बना रहता है और मशीन में वे कहीं फंसते नहीं हैं, जिससे बटन या जिप के खराब होने की संभावना कम हो जाती है।
3 सारे कपड़ों के साथ या अलग से धोएं डेनिम
अक्सर लोग डेनिम जींस, शर्ट या स्कर्ट को अन्य कपड़ों के साथ वॉशिंग मशीन में डाल देते हैं या फिर बाल्टी में भिगो देते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। जींस को हमेशा अलग से धोना चाहिए इससे रंग एकदूसरे पर नहीं चढ़ते हैं। वहीं, गहरे रंग के जींस को गहरे और हल्के रंग के जींस को हल्के रंग के डेनिम के साथ धोना चाहिए।
4 मशीन में ज्यादा कपड़े न डालें
डेनिम कपड़ों के साथ कई बार लोग वॉशिंग मशीन में अन्य कपड़े भी ठूंसकर डाल देते हैं। लेकिन ऐसा करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा कपड़े डालने से घर्षण हो सकता है जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
5 डेनिम के लिए डिटर्जेंट
डेनिम कपड़ों को हमेशा सामान्य डिटर्जेंट से धोना चाहिए। खासकर गहरे और रंगीन जींस को हल्के डिटर्जेंट में धोएं। इससे रंग फीका पड़ने से बचा रहता है।
6 फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं
काफी लोग डेनिम के कपड़े को साफ करने के लिए फैब्रिक सॉफ्टनर का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे डेनिम की बनावट या उनका रंग फीका पड़ सकता है। इसके लिए हमेशा हल्के सिरके और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
7 गर्म या ठंडे पानी में धोएं
कई बार जींस की गंदगी को साफ करने के लिए लोग उसे गर्म पानी में भीगो देते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा ठंडे पानी में डेनिम के कपड़े को धोना चाहिए। गर्म पानी के चलते डेनिम कपड़े सिकुड़न सकते हैं और उनका रंग भी जल्दी फीका पड़ सकता है।





