बॉलीवुड में कई सेलेब्स फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट यानी कि प्रोपर्टी में इंवेस्ट करना काफी पसंद करते हैं। करोड़ों के फ्लैट्स को खरीदबेच कर करोंड़ो रुपयों का मुनाफा कमाते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपने 2 लग्जरी फ्लैट बेच दिए हैं। ये फ्लैट्स काफी महंगे बताए जा रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि सिर्फ दो फ्लैट्स को बेचने पर एक्टर को करीब 7 करोड़ रुपये मिले हैं। चलिए बताते है पूरी खबर

अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंबई के बोरीवली इलाके के अपने दो अपार्टमेंट बेच दिए हैं। उनके ये फ्लैट्स ओबेरॉय स्काई सिटी में मौजूद थे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दोनों अपार्टमेंट की बिक्री से एक्टर को कुल 7.1 करोड़ रुपये मिले हैं। इन दोनों फ्लैट्स के खरीदार सुवर्णा रुपेशकुमार सकपाल है जिन्होंने 2 जून 2026 को ही इन फ्लैट्स को आधिकारिक तरीके से अपने नाम करा लिया था।
इस दोनों फ्लैट्स का साइज एक दूसरे से अलग है। इसमें से बड़े फ्लैट को 5.75 करोड़ रुपये में बेचा गया जिसका साइज 1101 स्क्वायर फीट है जो 2 पार्किंग स्पेस के साथ है, जिसके लिए 28.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी।
वहीं दूसरे फ्लैट की बात करें तो यह छोटा अपार्टमेंट था जिसे एक्टर ने 1.35 करोड़ रुपये में बेचा। इस फ्लैट के लिए 6.75 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी लगी। दिलचस्प बात ये है कि अक्षय कुमार ने बड़ा वाला अपार्टमेंट नवंबर 2017 में 3 करोड़ रुपये का खरीदा था जबकि छोटा फ्लैट 67.55 लाख में खरीदा था।
इस हिसाब से देखा जाए तो एक्टर को अच्छा खासा मुनाफा हुआ है। अक्षय कुमार के लिए रियल एस्टेट में निवेश करना कोई बड़ी बात नहीं है। एक्टर ऐसा करते रहते हैं, इससे पहले पिछले साल उन्होंने एक ऑफिस 8 करोड़ रुपये में बेचा था।
बॉलीवुड में इस तरह का प्रोपर्टी का खरीदना और बेचना काफी आम है। कई सेलेब्स ऐसा करते है। इस लिस्ट में कृति सैनन, सोनाक्षी सिंहा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।





