नोएडा सेक्टर-75 की आइवी काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड​

नोएडा के सेक्टर 75 में IVY काउंटी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। वीडियो में देखा गया कि बहुमंजिला इमारत से आग और धुआं निकल रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। घटना थाना सेक्टर113 क्षेत्र की बताई जा रही। 12वें फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगने के बाद दमकल की टीम को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। अब तक आग लगने का कारण साफ नहीं है।

नोएडा सेक्टर-75 की आइवी काउंटी सोसाइटी में भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड​

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में आग की घटना पर संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाएं और घायलों को उचित उपचार उपलब्ध कराएं। सीएम का आदेश है कि प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply