अफगानिस्तान के खिलाफ कौन करेगा भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी, हेड कोच गौतम गंभीर ने कर दिया कन्फर्म​

में इस वक्त नंबर 3 को लेकर काफी बवाल मचा है। इस नंबर पर कौन बैटिंग करेगा इसको लेकर कुछ साफसाफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की तरफ से तीसरे नंबर पर कौन बैटिंग करेगा इसके बारे में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया।

अफगानिस्तान के खिलाफ कौन करेगा भारत के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी, हेड कोच गौतम गंभीर ने कर दिया कन्फर्म​

पिछले कुछ वक्त से टेस्ट में नंबर 3 को लेकर भारतीय टीम में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चेतेश्वर पुजारा के बाद कोई ऐसा प्लेयर मिल नहीं रहा जो इस नंबर पर नियमित रूप से खेल सके। पहले तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को आजमाया गया और वो नहीं चल सके तो करुण नायर को मौका दिया गया। करुण ने भी निराश किया तो वाशिंगटन सुंदर पर दांव खेला गया, लेकिन वो भी कुछ खास नहीं कर पाए।

तीसरे नंबर पर साई सुदर्श को मिलेगा मौका

के खिलाफ जब टेस्ट टीम का ऐलान किया गया तब देवदत्त पडीक्कल को भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई थी और फिर माना जा रहा था कि देवदत्त को तीसरे नंबर पर आजमाया जा सकता है, लेकिन अब गंभीर ने साफ कर दिया है कि तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को ही मौका दिया जाएगा। पीटीआई के मुताबिक गौतम गंभीर का कहना है कि साई सुदर्शन को सही मौका नहीं मिला है। उन्होंने इंग्लैंड में खेला है और हम उन्हें और मौके देंगे।

ने ऋषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते हैं कि ऋषभ पंत बदलें, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में खिलाड़ियों से स्थितियों का सम्मान करने की उम्मीद की जाती है। यानी इंटरनेशनल मैच में खिलाड़ियों को टीम की स्थिति के मुताबिक खेलने की जरूरत होती है। गंभीर ने आगे कहा कि इस टेस्ट मैच के लिए हमें बेहतर तैयारी करनी होगी। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला यह टेस्ट मैच हमें अपना चौथा स्पिनर तय करने का मौका देता है।

Opinion: श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, एक साल में 2 बार बनाया अपनी टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास

श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply