ईशा देओल हुईं भाई बॉबी देओल की एक्टिंग की मुरीद, बंदर फिल्म का दिया रिव्यू, बोलीं- सबसे बेहतरीन अभिनेता…​

बॉलीवुड एक्टर की फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग हुई थी जिसमें बॉबी देओल की फैमिली नजर आई। अब फिल्म के बारे में ईशा देओल ने फिल्म और अपने भाई बॉबी देओल की तारीफ की है। ईशा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा कर फिल्म का रिव्यू भी दिया। साथ ही दर्शकों से ‘बंदर’ फिल्म देखने की अपील भी की। चलिए बताते है क्या है पूरी खबर

ईशा देओल हुईं भाई बॉबी देओल की एक्टिंग की मुरीद, बंदर फिल्म का दिया रिव्यू, बोलीं- सबसे बेहतरीन अभिनेता…​

ईशा देओल ने की भाई बॉबी का तारीफ

ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें बॉबी देओल, उनकी पत्नी और ईशा देओल समेत उनके करीबी दोस्त नजर आए। इस फोटो को बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। वहीं फिल्म की तारीफ करते हुए ईशा ने लिखा ‘आप अब तक के सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। बेशक आज के सबसे बेहतरीन एक्टर। मजबूत और संवेदनशील। बहुत बढ़िया, भैया।’

फिल्म देखने की अपील करते हुए ईशा ने कहा कि ‘जाकर ‘बंदर’ फिल्म जरूर देखें।’ बॉबी देओल की यह फिल्म सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, यह असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉबी देओल है उनके साथ सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रहें हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।

कैसा है ‘बंदर’ फिल्म पर दर्शकों का रिएक्शन

क्रिटिक से मिले रिव्यूज की बात करें कि रिएक्शन मिलेजुले देखे गए है लेकिन सभी ने बॉबी देओल की एक्टिंग की काफी तारीफ की है। ‘बंदर’ में बॉबी देओल ने एक ढलते सितारे की भूमिका निभाई है। बता दें कि बॉबी देओल लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर थे।

साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ से उन्होंने कमबैक किया। दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। उसके बाद तो मानो जैसे बॉबी देओल के करियर ने अलग ही रफ्तार पकड़ ली हो। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक्टर के पास काफी शानदार फिल्में की लिस्ट है। यशराज बैनर की फिल्म ‘अल्फा’ में वह आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। साथ ही एक तमिल एक्शन फिल्म ‘जना नायकन’ में भी एक्टर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply