टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज​

टेस्ट क्रिकेट को अक्सर धैर्य, तकनीक और लंबी पारियों का खेल माना जाता है, लेकिन समय के साथ इस प्रारूप की बल्लेबाजी भी बदलती गई है। एक दौर था जब टेस्ट मैच में छक्का लगाना जोखिम भरा शॉट माना जाता था, वहीं आज बल्लेबाज इसे अपनी रणनीति का नियमित हिस्सा बना चुके हैं।

टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, शीर्ष पर है 1931 विकेट लेने वाले गेंदबाज​

इसका सबसे बड़ा उदाहरण भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी जायसवाल ने फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में 214 रन की पारी के दौरान 12 छक्के जड़कर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की।

यशस्वी जायसवाल ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक पारी में 12 छक्के लगाए थे। दिलचस्प है कि तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध वसीम अकरम का यह रिकॉर्ड तीन दशक तक बना रहा।

वसीम अकरम ने अपने करियर में 257 प्रथम श्रेणी, 594 लिस्ट ए और पांच टी20 मैच खेले। इसमें उन्होंने क्रमशः 1042, 881 और 8 विकेट यानी कुल 1931 विकेट लिए। वसीम अकरम ने अपने इंटरनेशनल करियर में 104 टेस्ट और 356 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 414 और 502 विकेट लिए। वसीम अकरम के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन शतक भी दर्ज हैं।

  • टेस्ट की 1 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वसीम अकरम और यशस्वी जायसवाल के नाम है। दोनों ने 1 पारी में 1212 छक्के जड़े हैं।
  • इस सूची के शीर्ष15 में न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 22 बार शामिल हैं। दोनों टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • सूची के शीर्ष 15 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का दबदबा दिखता है। नाथन एस्टल, ब्रेंडन मैकुलम , क्रिस केर्न्स और टिम साउदी इस सूची में शामिल हैं।

टेस्ट में 1 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष15 बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल 2026 के बाद अब परीक्षा श्रीलंका में होगी वनडे ट्राई सीरीज के दौरान। इस सीरीज से पहले लिस्ट ए में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वैभव, इशान समेत चार भारतीय बल्लेबाज टॉप 10 में शामिल हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply