स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 2026 में धाकड़ प्रदर्शन करने के बाद अब इंडिया ए टीम के साथ ट्राई सीरीज में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका पहुंच चुके हैं। वैभव पिछले दो महीनों से टी20 प्रारूप में खेल रहे थे और अब उन्हें 5050 ओवर के क्रिकेट में खेलना है। उनके सामने टी20 मोड से वनडे मोड में आने का साथ ही साथ श्रीलंका में अच्छे प्रदर्शन का भारी दवाब होगा।

वैभव मतलब रन की बरसात और अब क्रिकेट फैंस उनसे हर मैच में बड़े स्कोर की आशा करते हैं। वैसे श्रीलंका में इंडिया ए को ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के साथ भिड़ना है। वैभव ने जिस तरह से आईपीएल के दौरान दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ खेला था ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस ट्राई सीरीज के दौरान उनके बल्ले से कुछ बड़ी पारियां जरूर आएगी।
वैभव का लिस्ट ए में प्रदर्शन
का ट्राई सीरीज में कैसा प्रदर्शन रहता है इस पर सबकी निगाहें रहने वाली है, लेकिन लिस्ट ए में अब तक इस 15 साल के बैटर का शानदार प्रदर्शन रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वैभव ने अब तक 8 लिस्ट ए मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 214 गेंदों का सामना करते हुए 353 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में उनका औसत 44.12 का रहा है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 164.95 का रहा है। वैभव ने लिस्ट ए में अब तक एक शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 190 रन रहा है।
वैभव ने लिस्ट ए में 190 की पारी 24 दिसंबर 2025 को बिहार के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेला था। उन्होंने इस मैच में 36 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था और 190 रन 59 गेंदों का सामना करते हुए बनाया था। वैभव ने ये कमाल 14 साल 272 दिन की उम्र में किया था और लिस्ट ए क्रिकेट में सबके कम उम्र में शतक लगाने वाले बैटर भी बने थे।
Opinion: श्रेयस अय्यर कप्तानी के मजबूत दावेदार, एक साल में 2 बार बनाया अपनी टीमों को चैंपियन, IPL में भी रचा इतिहास
श्रेयस अय्यर ने घरेलू स्तर पर या फिर आईपीएल में भी बतौर कप्तान खुद को साबित किया है और अब वो भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की दहलीज पर खड़े हैं। श्रेयस ने मुंबई और केकेआर जैसी टीमों को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने का गौरव हासिल किया है। श्रेयस की खासियत ये है कि उन्होंने अपनी कप्तानी का असर अपनी बैटिंग पर नहीं पड़ने दिया।





