
इस समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनकी लोकप्रियता सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सिर चढ़कर बोल रही है। मोदी जी ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे बड़े और ऐतिहासिक काम किए हैं, जिन्होंने देश की तस्वीर बदल दी। लेकिन राजनीति में हमेशा एक सवाल गूंजता रहता है कि आगे क्या? आज हम आपको देश के उन 5 बड़े और दिग्गज नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुँचने का पूरा दम-खम रखते हैं। इस लिस्ट में कुछ नाम तो ऐसे हैं जिन्हें जनता बेहद पसंद कर रही है।
युवाओं के चहेते सचिन पायलट की बढ़ती धमक
राजस्थान की राजनीति में भूचाल लाने वाले सचिन पायलट भले ही हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, लेकिन उनके कद में कोई कमी नहीं आई है। वह राजस्थान की सियासत का एक बहुत बड़ा और चमकता हुआ नाम बन चुके हैं। देश के युवाओं के बीच सचिन पायलट की एक खास और मजबूत पहचान है। उनकी इसी लोकप्रियता को देखते हुए माना जा रहा है कि वह आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री पद के एक मजबूत दावेदार साबित हो सकते हैं।
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी रेस में शामिल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस लिस्ट में एक बड़ा नाम हैं। यूपी जैसे बड़े राज्य की कमान संभाल चुके अखिलेश यादव को भी आने वाले समय में पीएम पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश में कई बड़े विकास कार्य किए गए थे, जिसकी वजह से आज भी जनता का एक बहुत बड़ा वर्ग उन्हें दिल से पसंद करता है और देश के सर्वोच्च पद पर देखना चाहता है।
अपनी बेबाक आवाज से पहचान बनाने वाले असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM के अध्यक्ष और मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ओवैसी देश के अलग-अलग और गंभीर मुद्दों पर समय-समय पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। संसद से लेकर सड़क तक अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाने वाले ओवैसी को भी राजनीति के गलियारों में पीएम पद का एक प्रबल दावेदार माना जा रहा है। उनकी अपनी एक अलग और मजबूत फॉलोइंग है।
राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और कांग्रेस का बड़ा दांव
कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी की लोकप्रियता इन दिनों दिन-ब-दिन ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर भाग रहा है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वह आने वाले समय में देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं और इस पद के लिए वह कांग्रेस की तरफ से सबसे बड़े और इकलौते उम्मीदवार के रूप में सामने खड़े हैं। देश का एक बड़ा तबका अब उन्हें एक परिपक्व नेता के रूप में देख रहा है।
नंबर 1 पसंद: योगी आदित्यनाथ बन सकते हैं मोदी के असली उत्तराधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अगर बीजेपी की ओर से पीएम पद का कोई सबसे बड़ा और कद्दावर चेहरा दिखाई देता है, तो वह हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। राजनीतिक पंडितों और आम जनता का मानना है कि योगी आदित्यनाथ एक न एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे। अपराधियों पर कड़ा एक्शन लेने वाले ‘बुलडोजर बाबा’ की लोकप्रियता लगातार देशव्यापी होती जा रही है और वह इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहे हैं।





