‘चेकआउट एरर’ की वजह से करीब 60 दर्शकों को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकट फ्री में मिल गए। अब फीफा फैंस से इसके पैसे मांग रहा है। वेबसाइट की ग्लिच की वजह से फैंस को जीरो यूएस डॉलर में सीटें मिलीं। फीफा ने कहा है कि टिकट आरक्षित रहेगा, लेकिन फैंस को रकम चुकानी होगी।

फीफा ने एक्स पर बयान में कहा, ‘फीफा पुष्टि करता है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लगभग 60 फैंस को बुधवार, 3 जून को चेकआउट प्रोसेस के दौरान सूचना मिली कि पहले पेमेंट में हुई दिक्कत की वजह से बिना किसी चार्ज के टिकट आवंटित हो गया है।’ बयान में यह भी कहा गया कि इन फैंस को टिकट आवंटित रहेंगे, लेकिन उन्हें सही रकम का पेमेंट पूरा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पेमेंट करने या अपनी बुकिंग रद्द करने के लिए सात दिन
फीफा ने इस गलती और परेशानी के लिए खेद जताया है। फीफा के एक कथित ईमेल के मुताबिक फैंस के पास पूरा पेमेंट करने या अपनी बुकिंग रद्द करने के लिए सात दिन हैं। टिकट टॉक नेटवर्क ने इसे एक्स हैंडल पर शेयर किया है। हैंडल ने पोस्ट किया कि कनाडा के टोरंटो में ग्रुपस्टेज के मैचों के टिकट मुफ्त में बुक हुए थे। यह घटना वर्ल्ड कप मैचों के लिए टिकट की कीमतों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी के बाद हुई है।
फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 अमेरिकी डॉलर
फीफा ने फाइनल के लिए अपनी शीर्ष टिकट की कीमत 10,990 अमेरिकी डॉलर कर दी थी, जबकि कुछ महीने पहले दिसंबर में टूर्नामेंट का कार्यक्रम आने के बाद इसे 8,680 अमेरिकी डॉलर रखा गया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जानकारी के लिए 2022 वर्ल्ड कप में कीमतें 70 अमेरिकी डॉलर और 1,600 अमेरिकी डॉलर के बीच रखा गया था। फीफा वर्ल्ड कप 2026 अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा की मेजबानी में 11 जून से 19 जुलाई के बीच होना है।
फुटबॉल वर्ल्ड कप होगा और रोमांचक
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में किया जाएगा। यहां पर गर्मी होने की वजह से फीफा ने ब्रेक के नियमों में बदलाव किए गए हैं जिसके बाद ये टूर्नामेंट और रोमांचक हो जाएगा। ।




