
Gwalior News Minor Girl Rape Case: ग्वालियर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां भाई के दोस्त ने विश्वास का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया, फिर उसे किराए के कमरे में अपने साथ रखकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. इस घटना ने रिश्तों में भरोसे और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
भाई के दोस्त से हुई पहचान, बढ़ा मेलजोल
यह मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता के भाई का डीजे का काम है, जहां आरोपी राहुल राठौर भी काम करता था. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हुआ और दोनों के बीच पहचान हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई.
शादी का झांसा देकर साथ रखा
आरोप है कि राहुल राठौर ने नाबालिग को शादी का भरोसा दिलाया. इसके बाद उसने धर्मकांटा इलाके के पास किराए का कमरा लिया और अक्टूबर 2025 से युवती को अपने साथ रहने लगा. इस दौरान वह उसे जल्द शादी का आश्वासन देता रहा.
बार-बार बनाए शारीरिक संबंध
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब भी वह विरोध करती थी, आरोपी उसे बहला-फुसलाकर शादी का वादा दोहराता था. दोनों काफी समय तक पति-पत्नी की तरह साथ रहे.
शादी का दबाव पड़ते ही हुआ फरार
मामला तब गंभीर हुआ, जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया. इसके बाद राहुल अचानक लापता हो गया और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. इससे पीड़िता को धोखे का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
पीड़िता की शिकायत के आधार पर हजीरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.
आरोपी की तलाश जारी
आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. संभव ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है.





