IPL के बीच अर्जुन तेंदुलकर पर लगी 10 लाख की बोली, इस टीम के लिए खेलेंगे नई टी20 लीग

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मौजूदा सीजन में भी खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इससे पहले लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के साथ वह थे लेकिन सिर्फ पांच मैच में ही उन्हें मौका मिला था।से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख की कीमत पर ही मुंबई के साथ शार्दुल ठाकुर के बदले ट्रेड कर लिया था। फिर भी नतीजा वही है और अर्जुन बेंच पर ही हैं। इसी बीच शनिवार 2 मई 2026 को एक नई टी20 लीग के लिए अर्जुन की बोली लगी है।

IPL के बीच अर्जुन तेंदुलकर पर लगी 10 लाख की बोली, इस टीम के लिए खेलेंगे नई टी20 लीग

मुंबई टी20 लीग के चौथे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली लग रही है। उसी कड़ी में अर्जुन तेंदुलकर पर भी एक टीम ने 10 लाख की बोली लगाते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। आपको बता दें कि अर्जुन का बेस प्राइस यहां 2 लाख रुपये था। इसके बाद नीलामी में ARCS Andheri ने 10 लाख रुपये की सर्वोच्च बोली लगाते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ा।

मुशीर खान भी अर्जुन की टीम में

इस टूर्नामेंट के अभी तक तीन संस्करण खेले जा चुके हैं। चौथे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की बोली लग रही है। आगामी सीजन में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछला सीजन एमएससी मराठा रॉयल्स ने जीता था। इस बार के लिए अर्जुन तेंदुलकर पर अंधेरी की फ्रेंचाइजी ने बोली लगाकर सुर्खियां बटोरी हैं। के भाई मुशीर खान भी इस टीम में बोली के बाद शामिल किए गए हैं।

कैसे हैं अर्जुन तेंदुलकर के टी20 आंकड़े?

के टी20 आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अभी तक 29 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम कुल 35 विकेट दर्ज हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं बल्ले से भी अर्जुन ने 189 रन बनाए हैं और 47 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। आईपीएल 2026 से पहले डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में अर्जुन ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया था। आईपीएल में जूनियर तेंदुलकर के नाम पांच मैचों में तीन विकेट दर्ज हैं।

‘गेम मैच खेलकर ही सुधरता है’: अर्जुन तेंदुलकर ने बताया क्यों छोड़ी मुंबई टीम, MI को लेकर कही यह बात

अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल 2026 में अपने पहले मैच से पूर्व एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि मुंबई छोड़ क्यों वह गोवा में गए थे। इससे उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने के कारण पर भी हिंट मिला है। साथ ही अर्जुन ने इम्पैक्ट प्लेयर रूल का विरोध किया है।

Leave a Reply