आईपीएल 2026 के 51 मैच हो चुके हैं और कुल 70 लीग मैच इस सीजन खेले जाएंगे। अभी तक पहले 10 मैचों में ही राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ ओपनर और ने 37 छक्के लगा दिए हैं। वह अब एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने की दहलीज पर हैं। सीजन का 52वां मुकाबला राजस्थान और गुजरात के बीच खेला जाएगा। इस मैच में वैभव एकसाथ सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ सकते हैं।

अगर अभी मौजूदा रिकॉर्ड की बात करें तो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। भारतीय ओपनर ने 2024 में 42 छक्के लगाते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब उनका यह रिकॉर्ड खतरे में है। वैभव छह छक्के लगाते ही यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अभी कम से कम 4 लीग मैच और उसके बाद अगर राजस्थान प्लेऑफ में पहुंची तो वैभव के पास और मौके आ सकते हैं।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
- अभिषेक शर्मा: 42 छक्के, 2024
- श्रेयस अय्यर: 39 छक्के, 2025
- विराट कोहली: 38 छक्के, 2024
- सूर्यकुमार यादव: 38 छक्के, 2025
- ऋषभ पंत: 37 छक्के, 2018
- वैभव सूर्यवंशी: 37 छक्के, 2026*
- इशान किशन: 30 छक्के, 2020
- केएल राहुल: 30 छक्के, 2021
वैभव सूर्यवंशी यानी गुजरात टाइटंस के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर वह तीन छक्के लगाते हैं तो श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ देंगे। वहीं छह छक्के लगाते ही वैभव एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। अगर ओवरऑल लिस्ट की बात करें तो क्रिस गेल 59 छक्कों के साथ टॉप पर हैं।
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 59 : क्रिस गेल
- 52 : आंद्रे रसेल
- 51 : क्रिस गेल
- 45 : जोस बटलर
- 44 : क्रिस गेल
सूर्यकुमार यादव की जगह यह 3 खिलाड़ी भारत के टी20 कप्तान बनने के दावेदार, श्रेयस अय्यर के बाद सामने आया नया नाम
भारतीय टी20 टीम को चैंपियन बनाने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने पर चर्चा तेज हो चुकी है। श्रेयस अय्यर का नाम पहले तेजी से सामने आ रहा था। अब इस रेस में एक और नया नाम आया है जिन्हें चयनकर्ताओं की पसंद भी बताया जा रहा है।





