IPL प्लेऑफ में नहीं चलता अभिषेक शर्मा का बल्ला, 3 पारियों में 12 है सर्वोच्च स्कोर​

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो का होगा। मैच हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जीतने वाली टीम क्वालिफायर2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा की निगाहें प्लेऑफ में अपने आंकड़े सुधारने पर होंगी, जिनका 3 पारियों में सर्वोच्च स्कोर 12 है।

IPL प्लेऑफ में नहीं चलता अभिषेक शर्मा का बल्ला, 3 पारियों में 12 है सर्वोच्च स्कोर​

आईपीएल 2026 में का रिकॉर्ड शानदार है। वह आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 14 पारियों में 43.30 के औसत और 206.22 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 135 उनका सर्वोच्च स्कोर है। आईपीएल प्लेऑफ की बात करें तो अभिषेक ने 3,12 और 2 रन बनाए हैं।

अभिषेक का प्लेऑफ में प्रदर्शन

अभिषेक सिर्फ एक बार आईपीएल प्लेऑफ में खेले हैं। 2024 में उनका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से क्वालिफायर1 और फाइनल में हुआ था। क्वालिफायर2 में राजस्थान रॉयल्स से सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत थी। आईपीएल के अलावा पंजाब और भारत के लिए भी टी20 में नॉकआउट मुकाबलों में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा है।

अभिषेक शर्मा ने 137.77 के स्ट्राइक से 248 रन बनाए

अभिषेक शर्मा ने 15 मैच में 17.71 के औसत और 137.77 के स्ट्राइक से 248 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 77 है। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में उनका बल्ला चला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्होंने 21 गेंद पर 52 रन बनाए थे। इससे पहले पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला नहीं चला था।

IPL प्लेऑफ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीमें

आईपीएल प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 254/5 का विशाल स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया। इस सूची में गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों का दबदबा देखने को मिलता है। यहां देखिए IPL प्लेऑफ्स के सबसे बड़े टीम स्कोर की

Leave a Reply