‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बाद मार्केट में आया ‘इश्क करो पार्टी’​​

नई दिल्ली: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बाद अब मार्केट में ‘इश्क करो पार्टी’ (IKP) चर्चा में है. ‘इश्क करो पार्टी’ भी सीजेपी की तरह सोशल मीडिया पर पैदा हुई है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर एक्स पर ‘इश्क करो पार्टी’ की काफी चर्चा है. लोगों से सोशल मीडिया पर ही इस पार्टी को ज्वाइन करने की अपील की जा रही है. काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर बनी इस नई पार्टी में भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं.

किसने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्य कांत की ओर से किसी संदर्भ में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पेज बनाकर कंटेंट परोसने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए कॉकरोच शब्द प्रयोग किया गया था. इसके बाद अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छात्र अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के नाम से एक पेज बनाया, जिसपर एक सप्ताह के भीतर ही 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर आ गए. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एक्स पर जब इसका अकाउंट बनाया गया तो उसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताकर डिलीट करवा दिया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर उपजी यह पार्टी तेजी से चर्चित होती चली गई. अभिजीत दीपके अब भारत लौट आए हैं. उन्होंने पहले जंतर मंतर पर एक प्रदर्शन किया, जिसमें ठीक ठाक संख्या में युवा जुटे. इसके बाद वह महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह के आयोजन करते हुए देखे जा रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की जमकर बुराई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘इश्क करो पार्टी’ को लॉन्च किया है. अभिजी दीपके को ‘बेवकूफ’ तक कहने वाले काटजू अब खुद उसी तरह की सोशल मीडिया पार्टी लेकर आए हैं.

‘इश्क करो पार्टी’ का एजेंडा क्या है?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुख्य एजेंडों में जहां NEET पेपर लीक मामले में शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की डिमांड है तो ‘इश्क करो पार्टी’ की तरफ से भी अपना एजेंडा घोषित किया गया है. ‘इश्क करो पार्टी’ को लॉन्च करते हुए पूर्व जस्टिस काटजू ने लिखा है- ‘शायद लोग इसे मजाक समझें या ‘लड़के-लड़कियों के बीच रोमांस को बढ़ावा देने वाला कोई वैलेंटाइन डे जैसा आयोजन’। लेकिन ऐसे लोग अपनी गलतफहमी दूर कर लें. भारत में गरीबी, बच्चों में कुपोषण, बेरोजगारी ऐसी बड़ी समस्याओं को लोगों की ‘एकता’ से उखाड़ा जा सकता है.

उन्होंने आगे लिखा है- ‘हमें जाति, धर्म, नस्ल वगैरह से ऊपर उठकर अपने सभी लोगों के लिए प्यार (इश्क) रखना चाहिए। तभी हम आधुनिक सोच वाले नेताओं की अगुवाई में, लोगों को उनकी भयानक हालत से आजाद कराने के लिए एक जबरदस्त जन-आंदोलन छेड़ सकते हैं। उन्होंने राजनेताओं पर सत्ता पाने की कोशिश करने और लोगों की ‘सच्चे दिल से’ परवाह न करने का आरोप लगाया।

इतना ही नहीं, जस्टिस काटजू ने कहा कि ‘इश्क करो पार्टी’ का उद्देश्य इस बुराई से लड़ना और हमारे लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देना है। हमें जाति, धर्म, नस्ल वगैरह से ऊपर उठकर अपने सभी लोगों के लिए प्यार रखना चाहिए। काटजू ने कहा कि जो लोग इश्क करो पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, वे ishqkaroparty@gmail.com पर अपना आवेदन और राय भी भेज सकते हैं.

काटजू ने महुआ मोइत्रा को IKP ज्वाइन करने का भेजा ऑफर
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में इन दिनों घमासान मचा हुआ है. पश्चिम बंगाल विधानसभा में पहले ही 80 में से 58 विधायक बागी होकर अलग गुट बना चुके हैं. अब सोमवार को लोकसभा में भी 20 सांसद बागी होकर एनडीए में शामिल होने का आवेदन दे चुके हैं. ऐसे में महुआ मोइत्रा टीएमसी के बागी सांसदों पर हमलावर हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पेज एक्स पर पूर्व जस्टिस काटजू ने लिखा कि महुआ मोइत्रा भी बीजेपी ज्वाइन करती हैं तो हैरानी वाली बात नहीं होगी. इसपर महुआ विफर पड़ी, जिसके बाद काटजू ने उन्हें इश्क करो पार्टी ज्वाइन करने का ऑफर दे दिया. साथ ही सलाह भी दे डाली की इश्क करो पार्टी के साथ जुड़िए, प्यार फैलाइए, नफरत नहीं.

Leave a Reply